फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sports: Jhansi's Jyoti to lead Indian team in Junior Women's World Cup, Tushar to coach

Sports: झांसी की ज्योति को जूनियर महिला विश्वकप में भारतीय टीम की कमान, तुषार को कोच की जिम्मेदारी

Tue, 11 Nov 2025 01:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 11 Nov 2025 01:20 PM IST
सार

चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाली महिला जूनियर विश्व कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा की है। टीम में सीपरी बाजार की खिलाड़ी ज्योति सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
Sports: Jhansi's Jyoti to lead Indian team in Junior Women's World Cup, Tushar to coach
महिला हॉकी टीम की कप्तान ज्योति सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

चिली के सैंटियागो में 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाली महिला जूनियर विश्व कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा की है। विश्वकप के लिए घोषित की गई टीम में सीपरी बाजार की खिलाड़ी ज्योति सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, नगर के लाडले ओलंपियन तुषार खंडकर को भारतीय टीम के कोच पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम में गोलकीपर में निधि और एंगिल हर्षा रानी मिंज, डिफेंडर में मनीषा, लालथन लुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी, मिड फील्डर में साक्षी राणा, इशिका, सुनीता टोप्पो, ज्योति सिंह, खैदेम शिलेइमा चानू, बिनिमा धन, फॉरवर्ड के लिए सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर को टीम में शामिल किया गया है। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में प्रियंका यादव और पार्वती टोपनो को रखा गया है।
विज्ञापन


जूनियर एशिया कप में भी रह चुकी हैं कप्तान
मसीहागंज निवासी धीरज सिंह परिहार ने बताया कि ज्योति ने 2024 में मस्कट में जूनियर एशिया कप 2024 में खेलकर टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था। इसके अलावा नेशनल हॉकी खेलने के बाद वह हॉकी कैंप में शामिल होकर उसकी सदस्य चुनी गईं। इसके अलावा, उन्होंने 15 सीनियर इंडिया मैच और 2024 में हॉकी इंडिया लीग मैच में शानदार प्रदर्शन किया। इस साल भी उनका हॉकी इंडिया लीग के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed