फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sports hostel won in tight fight

कड़े मुकाबले में जीता स्पोर्ट्स हॉस्टल

Tue, 24 Dec 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
sports hostel won in tight fight
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मे चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में भिड़ती नार्थ
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड और सोनीपत हॉकी एकेडमी के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और नॉर्थन रेलवे की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ पर हुए स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड और सोनीपत हॉकी एकेडमी में मुकाबला बेहद कांटे का रहा। दोनों ही टीमों ने दो-दो गोल किए और मैच टाई हो गया। स्टील प्लांट की तरफ से प्राशु सिंह ने दो व सोनीपत की ओर से देविका व मनीषा ने एक-एक गोल किया। वहीं, दूसरा मैच स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ और नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम की तरफ से दो गोल किए गए, जबकि नार्थ ईस्ट रेलवे की टीम सिर्फ एक ही गोल कर पाई। 2-1 प्वाइंट के अंतर से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की टीम ने जीत दर्ज की। विजेता टीम की तरफ से अर्चना भारद्वाज व खुशबू कुमारी ने एक-एक गोल किया। नार्थ ईस्ट रेलवे की ओर से प्रांजल शर्मा ने एक गोल किया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में नॉर्थन रेलवे और सशस्त्र सीमा बल लखनऊ की टीमें भिड़ीं। नॉर्थन रेलवे ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम की ओर से प्रियंका वानखेड़ा व मनमीत कौर ने एक-एक व सशस्त्र सीमा बल की ओर से प्रीति सिंह ने एक गोल दागा। पहले मैच में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल रहे। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त शादाब असलम व विशिष्ट अतिथि देवप्रिया उक्सा रहीं। तीसरे मैच में मुख्य अतिथि नगर निगम के मुख्य अभियंता एलएन सिंह रहे। प्रतियोगिता के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर, संजीव सरावगी, डॉ. रोहित पांडेय, अशोक ओझा, दीपक सिंह, सलीमउद्दीन, मंजू शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत राज, गौतम दास, मुकेश भारतीय, दिनेश कुमार रजक, देवी प्रसाद दीक्षित, मो. हरसत, मो. शाहिद खान, अन्नू मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी बोलीं
.................
परिवार की तरफ से लड़कियों को ज्यादा प्रोत्साहन नहीं मिलता है। कोच भी सिखाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। मैं कड़ी मेहनत के दम पर एशिया कप खेल चुकी हूं। हॉकी में स्टेमिना की बहुत जरूरत है। इसलिए लड़कियों को तेज गति से ज्यादा से ज्यादा दौड़ना चाहिए। इससे स्टेमिना बढ़ेगा व सफलता मिलेगी। - अल्फा केरकेट्टा, हॉकी खिलाड़ी।
आठ अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हूं। घरेलू मैचों में काफी कुछ सीखने को मिलता है। इस हॉकी प्रतियोगिता के दौरान कई नए खिलाड़ी टिप्स भी लेने आ रहे हैं। उन्हें यही बताती हूं कि गोलकीपर समेत खिलाड़ी गेंद का तनिक भी डर अपने मन में न रखें, वरना खेल पर असर पड़ेगा। - उपासना सिंह, हॉकी खिलाड़ी।
भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए थ्री नेशन प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हूं। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में काफी अंतर होता है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी तेज खेलना पड़ता है। ऐसे में हॉकी खिलाड़ियों को अपने खेल में शुरूआत से ही तेजी रखनी चाहिए, ताकि बड़े मैच भी आसानी से खेल सकें। - इशिका चौधरी, हॉकी खिलाड़ी।

मैं कई राष्ट्रीय मुकाबले भी खेल चुकी हूं। दूसरी बार झांसी में आकर खेलने का मौका मिला है। ध्यानचंद स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ भी बहुत अच्छा है। प्रतियोगिता के दौरान कई वरिष्ठ खिलाड़ियों से बातचीत कर सीखने का मौका मिलता है। वहीं, नवोदित खिलाड़ियों भी आकर टिप्स लेते हैं। - उपासना सिंह, हॉकी खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed