{"_id":"5d40758b8ebc3e6d234f4cf8","slug":"sports-college-in-jhansi-soon-jhansi-news-jhs1447274110","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में बनेगा स्पोटर्स कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में बनेगा स्पोटर्स कालेज
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
झांसी में बनेगा स्पोर्ट्स कालेज
सामजय नायक
झांसी। दद्दा ध्यानचंद की नगरी में खेलों का बड़ा सेंटर बनाए जाने की योजना के तहत स्टेडियम में वर्ष 2016 में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सेंटर को सैफई ले जाने से निराश हुए खिलाड़ियों के लिए अब प्रदेश शासन ने राहत की सौगात दी है। जल्द ही, उत्तर प्रदेश सरकार झांसी को स्पोर्ट्स कालेज देगी। इसके लिए 50 एकड़ भूमि चिह्नित की जा रही है। इसके बाद प्रोजेक्ट तैयार कर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि ने देश और दुनिया को कई बडे़ खिलाड़ी दिए हैं। इनमें हॉकी में ही दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा क्रिकेट, जिमनास्ट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, बाक्सिंग सहित कई अन्य खेलों में भी स्थानीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को साबित किया है।
यहां के हॉकी खिलाड़ियों को तराशने के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में नवंबर 2001 में भारतीय खेल प्राधिकरण ने अपना क्षेत्रीय सेंटर खोला था। हॉकी व जिमनास्ट के लिए डे बोर्डिंग की योजना भी संचालित की थी। क ई खिलाड़ी इसके माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर छाए। लेकिन सेंटर को वर्ष 2016 में बंद कर दिया गया। इसके खेल उपकरण व अन्य दस्तावेज एक साल बाद सैफई तथा अन्य स्थानों पर मौजूद सेंटरों में भेज दिए गए। वर्तमान में प्रदेश के इलाहाबाद, बनारस, लखनऊ, रायबरेली, सैफई सहित कई स्थानों पर साई के सेंटर संचालित हैं। बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला में भी यह सेंटर संचालित है। लेकिन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में इसके सेंटर नहीं हैं।
विज्ञापन
सेंटर के बंद होने से यहां के खिलाड़ी निराश हुए थे। ऐसे में प्रदेश शासन ने उन्हें खुशी की खबर दी है। बुंदेलखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही स्पोर्ट्स कालेज खोलने की योजना बनाई गई है। 9 जुलाई को लखनऊ में बुंदेलखंड विकास बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बुंदेलखंड में खेलों के विकास के लिए स्पोर्ट्स कालेज खोलने का निर्देश दिया है। इसके लिए जमीन तलाशने को कहा गया है। इसके बाद से प्रक्रिया शुरू हो गई। खेल विभाग के अनुसार यह कॉलेज झांसी में बनाया जाएगा। इसमें कई खेल संचालित होंगे।
भूमि चयन के बाद स्पोर्ट्स कालेज के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा जो कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कालेज सोसायटी के अंतर्गत रहेगा।
सुरेश बोनकर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
प्रदेश में यहां हैं स्पोर्ट्स कालेज
उत्तर प्रदेश में तीन स्पोर्ट्स कालेज संचालित हैं। इनमें गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और सैफई में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज है। सहारनपुर और फतेहपुर में स्पोर्ट्स कालेज बन रहे हैं। खेल विभाग के इन कालेजों में खिलाड़ियों को शैक्षिक सुविधा, खेल अभ्यास, आवासीय सुविधा मिलती है। स्थानीय खिलाड़ियों को प्रवेश में आसानी भी होगी।