{"_id":"61eb00a40a6d93109c4238af","slug":"speculations-put-an-end-bjp-again-gave-tickets-to-ravi-jawahar-rajiv-jhansi-news-jhs213564582","type":"story","status":"publish","title_hn":"कयासों पर लगा विराम, रवि, जवाहर, राजीव को फिर भाजपा ने दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कयासों पर लगा विराम, रवि, जवाहर, राजीव को फिर भाजपा ने दिया टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर कयासों का दौर अब थम गया है। भाजपा ने झांसी की चार में से तीन सीटों पर टिकट की घोषणा कर दी है। सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।
कई दिनों से भाजपा की तीसरे चरण की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं। कुछ की सीटें भी बदल सकती हैं। मगर झांसी जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों की जारी हुई लिस्ट में किसी भी सिटिंग विधायक का टिकट नहीं काटा गया है। सदर विधानसभा से लगातार दो बार के विधायक रवि शर्मा को फिर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा गरौठा सीट पर 28 साल बाद पार्टी को जीत दिलाने वाले विधायक जवाहर लाल राजपूत को भी पार्टी ने पुन: प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी फिर टिकट पाने में सफल हो गए हैं। उन्होंने 2017 में 24 साल बाद भाजपा को इस सीट से जीत दिलाई थी।
एक नजर
रवि शर्मा
सीट- झांसी सदर
आयु- 51
शिक्षा- बीएड, एलएलबी
रवि भाजपा में बूथ प्रमुख से कॅरियर की शुरूआत की। वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। पार्षद भी रहे हैं। 2009 में उप चुनाव हार गए। 2012 में पहली बार झांसी सदर से विधायक बने। फिर 2017 में भी भारी मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम- रवि शर्मा, भाजपा- 1,17,873, सीताराम कुशवाहा, बसपा- 62,095, राहुल राय, कांग्रेस- 51,242
जवाहर लाल राजपूत
सीट- गरौठा
आयु- 58 वर्ष
शिक्षा- एमकॉम, एलएलबी
राजनीतिक सफर- छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे। भाजपा में जिला महामंत्री रहे। किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य रहे। भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2017 में पहली बार गरौठा सीट से चुनकर विधायक बने।
वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम- जवाहर लाल राजपूत, भाजपा- 93,378, दीपनारायण यादव, सपा- 77,547, डॉ. अरुण मिश्रा, बसपा- 48,387
राजीव सिंह पारीछा
सीट- बबीना
आयु- 45वर्ष
शिक्षा- हाईस्कूल
राजनीतिक सफर- 2010 में मां को पारीछा से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाकर राजनीति में सक्रिय हुए। प्रधानी के चुनाव में भारी मतों से जीत प्राप्त हुई। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, संगठन में क्षेत्रीय मंत्री और उपाध्यक्ष भी रहे। 2017 में बबीना सीट से पहली जीतकर विधायक बने।
वर्ष 2017 के चुनाव परिणाम- राजीव सिंह पारीछा, भाजपा- 96,713, यशपाल सिंह यादव, सपा- 79,876, कृष्णपाल राजपूत, बसपा- 42,614