फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   special vigilance on railway online ticket.

रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई ऑनलाइन टिकटों पर निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
special vigilance on railway online ticket.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
रेलवे बोर्ड ने 12 मई से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, जो अब 30 जून तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों में आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बन रहे हैं। अधिकांश यात्री टिकट बनवाने के लिए एजेंटों का सहारा ले रहे हैं। इसकी आड़ में ई टिकट के अवैध कारोबारी भी सक्रिय हो गए हैं। एक आईडी पर एक महीने के दौरान पांच से ज्यादा टिकट न बनें और मुसाफिर ई टिकट के अवैध कारोबारियों के चक्कर में न पड़ सकें। इसके लिए रेलवे सुरक्षा एजेंसियाें ने ऑनलाइन टिकटों पर निगरानी बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने 23 मार्च से ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। साथ ही रेलवे ने 12 मई से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया, जो अब 30 जून तक चलेगी। इसके बाद ही नियमित ट्रेनों के संचालन पर कोई निर्णय होगा। इन ट्रेनों में भी ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग होगी। यात्री सात दिन तक का अग्रिम टिकट बुक करा सकेंगे। 12 मई की शाम में इंटरनेट साइट खुलते ही 54 हजार यात्रियों ने महज छह घंटे के अंदर टिकट बुक कराए थे। चूंकि, अधिकांश यात्री ऑनलाइन टिकट नहीं बना पाते हैं, इस कारण वे आईआरसीटीसी के एजेंट का सहारा लेते हैं। इनमें ही कुछ एजेंट व अनाधिकृत लोग दूसरे की आईडी पर ई टिकट बनाना शुरू कर देते हैं, जो अपराध की श्रेणी में आता है। ई टिकट के अवैध कारोबार पर नजर रखने के लिए आरपीएफ व आईआरसीटीसी ने निगरानी बढ़ा दी है। इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने बताया कि एक आईडी पर पांच से ज्यादा टिकट बनते ही संबंधित व्यक्ति को पकड़ा जाएगा। आईआरसीटीसी की मदद से ई टिकट की बुकिंग पर लगातार नजर रखी जा रही है। ये भी चल रहा है खेल पिछले दिनों नई दिल्ली से बंगलूरू सिटी जाने राजधानी स्पेशल ट्रेन में चार बिना टिकट यात्री पकड़े गए थे, जो नई दिल्ली से झांसी के लिए सफर कर रहे थे। यात्रियों ने टिकट बुक कराया था, उसका उनके पास मेसेज भी था। लेकिन टिकट बुक कराने वाले ने उनके साथ धोखा किया। ट्रेन चलने से पूर्व ही टिकट को कैंसल कर दिया, जिसके बारे में यात्रियों को जानकारी नहीं दी। पकड़े जाने पर यात्रियों को भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ा। चूंकि, इस समय लॉकडाउन में फंसे लोग अपने घर लौटने के लिए सबसे अधिक सफर कर रहे हैं। ऐसे में इन यात्रियों को गुमराह करना आसान बना हुआ है। इसलिए लोगों को भरोसेमंद एजेंट से ही टिकट बुक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed