फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special trains will run to Prayagraj, Kanpur, and Mathura for the PET.

Jhansi News: पीईटी के लिए प्रयागराज, कानपुर और मथुरा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Sat, 24 Oct 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run to Prayagraj, Kanpur, and Mathura for the PET.
-25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा आयोजित पीईटी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन इसके लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को चलाई जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
परीक्षा की प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक निर्धारित है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से प्रयागराज के लिए 25, 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ियां दोपहर 02:00 बजे एवं शाम 07:00 बजे रवाना होंगी। इन गाड़ियों का ठहराव महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर एवं नैनी स्टेशनों पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर सेंट्रल के लिए दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गाड़ियां आवश्यकतानुसार दोपहर 01:20 बजे एवं शाम 06:30 बजे प्रस्थान करेंगी। इन गाड़ियों का ठहराव उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन एवं गोविंदपुरी स्टेशनों पर होगा। इसके अतिरिक्त, दिनांक 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर एवं 01 नवंबर को ट्रेन संख्या 14123 मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़–चित्रकूट का संचालन परीक्षा के समय को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के लिए 24, 29 और 31 को झांसी से चलेगी ट्रेन
वहीं, दिनांक 24 अक्तूबर, 29 अक्तूबर एवं 31 अक्तूबर 2026 को आवश्यकता अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी, जिसका संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 07:00 बजे किया जाएगा। जिसका ठहराव दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर एवं आगरा कैंट स्टेशनों पर दिया जाएगा। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इसके लिए पूछताछ केंद्र पर संपर्क कर ट्रेनों की जानकारी भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed