फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train will be run jhansi to lucknow and Etawa

आज से लखनऊ और इटावा के लिए झांसी से चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 03 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Special train will be run jhansi to lucknow and Etawa
रेलगाड़ी - फोटो : ????????
झांसी। कोरोना महामारी के दौरान रेलवे बोर्ड तीसरे चरण में तीन सितंबर से कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसमें झांसी रेल मंडल से होकर पांच ट्रेनें गुजरेंगी। इनमें झांसी से इटावा, झांसी से लखनऊ जंक्शन, कानपुर से चित्रकूट और आगरा फोर्ट से लखनऊ जंक्शन स्टेशन के बीच संचालन होगा। ये ट्रेनें अपने 28 फेरे पूरा करेंगी।
विज्ञापन

- झांसी से लखनऊ जंक्शन के बीच गाड़ी नंबर 01803/01804 का संचालन होगा। इसमें गाड़ी नंबर 01803 झांसी से सुबह 6.15 बजे रवाना होकर लखनऊ जंक्शन दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 4.40 बजे चलकर झांसी रात 10.35 बजे आएगी। इस ट्रेन को मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, गोविंदपुरी, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

- झांसी से इटावा के बीच गाड़ी नंबर 01801/01802 का संचालन होगा। इसमें गाड़ी नंबर 01801 झांसी से शाम 5.25 बजे रवाना होकर इटावा रात 10.25 बजे पहुंचेगी। वापसी में ये गाड़ी इटावा से सुबह 5.10 बजे चलकर झांसी सुबह 10.05 बजे आएगी। इस ट्रेन केे दतिया, डबरा, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कानुपर सेंट्रल से चित्रकूट धाम कर्वी के बीच गाड़ी नंबर 04109/04110 का संचालन वाया भीमसेन स्टेशन होगा। ये ट्रेन नंबर 04109 चित्रकूट धामकर्वी से दोपहर 2.40 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 7.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04110 कानपुर सेंट्रल से सुबह 11.10 बजे चलकर चित्रकूट धाम कर्वी दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी।
- आगरा फोर्ट से लखनऊ जंक्शन के बीच गाड़ी नंबर 02179/02180 का संचालन होगा। ये ट्रेन नंबर 02180 आगरा फोर्ट से सुबह 5.45 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन दोपहर 11.40 बजे पहुंचेगी। 02179 लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3.55 बजे चलकर आगरा फोर्ट स्टेशन पर रात 9.55 बजे पहुंचेगी।
- चित्रकूट धाम कर्वी से वाया प्रयागराज होकर कानपुर सेंट्रल के बीच गाड़ी नंबर 04111/04112 का संचालन होगा। ये गाड़ी नंबर 04111 चित्रकूट धाम कर्वी से दोपहर 3.55 बजे चलकर रात 9.50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04112 कानपुर सेंट्रल से सुबह 6.0 बजे चलकर चित्रकूट धाम स्टेशन पर दोपहर 12.0 बजे पहुंचेगी।

अभी इन ट्रेनों का हो रहा संचालन
कोरोना महामारी के चलते अभी देश भर में 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल और 100 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें चार जोड़ी राजधानी और चौदह जोडी एक्सप्रेस गाड़ियां झांसी से होकर गुजर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed