फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train: Two trains will run for Chitrakoot on the occasion of Amavasya fair.

Special train: अमावस्या मेले पर चित्रकूट के लिए चलेंगी दो गाड़ियां, जरूरत पड़ने पर मेमो का भी होगा विस्तार

Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
सार

16 से 18 फरवरी तक एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी-चित्रकूट धाम के मध्य संचालित की जाएगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन से 10:10 बजे व दूसरी ट्रेन झांसी स्टेशन से 19:00 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
Special train: Two trains will run for Chitrakoot on the occasion of Amavasya fair.
मेला स्पेशल ट्रेन। - फोटो : credit

विस्तार

चित्रकूट धाम में फाल्गुन अमावस्या मेले को देखते हुए दो स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। 16 से 18 फरवरी तक एक मेला स्पेशल ट्रेन झांसी-चित्रकूट धाम के मध्य संचालित की जाएगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन से 10:10 बजे रवाना होकर ओरछा 10:25, बरुआसागर 10:36, निवाड़ी 10:47, मगरपुर 10:55, टेहरका 11:03, रानीपुर रोड 11:14, मऊरानीपुर 11:25 बजे पहुंचकर महोबा, बांदा होते हुए चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे रवाना होकर बांदा, महोबा होते हुए मऊरानीपुर 23:04, रानीपुर रोड 23:15, टेहरका 23:25, मगरपुर 23:40, निवाड़ी 23:47, बरुआसागर 23:57, ओरछा 00:07 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर रात्रि 01:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी मेला स्पेशल ट्रेन झांसी स्टेशन से 19:00 बजे रवाना होगी। ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन 19:14, बरुआसागर 19:27 बजे, निवाड़ी 19:38, मगरपुर 19:46 बजे, टेहरका 19:57, रानीपुर रोड 20:10 बजे, मऊरानीपुर 20:33 पहुंचकर महोबा, बांदा से होते हुए चित्रकूट धाम कर्वी 1:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से 3:25 बजे चलेगी और बांदा, महोबा होते हुए मऊरानीपुर 8:30 बजे, रानीपुर रोड 8:44 बजे, टेहरका में 9:00 बजे, मगरपुर 9:10, निवाड़ी 9:20 बजे, बरुआसागर 9:35 बजे, ओरछा 10:20 बजे ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन 11:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन



इसके अलावा ट्रेन 64613/64614 (झांसी-बांदा मेमो) को 16 से 18 फरवरी तक आवश्यकतानुसार चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। वहीं, एक मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज मंडल की तरफ से कानपुर-चित्रकूट के मध्य आवश्यकतानुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed