फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special Train: Special trains will be operated on Holi, Railways has taken steps

स्पेशल ट्रेन: होली पर विशेष ट्रेनों का होगा संचालन, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने से रेलवे ने उठाया कदम

Fri, 06 Feb 2026 06:41 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 06 Feb 2026 06:41 AM IST
सार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Special Train: Special trains will be operated on Holi, Railways has taken steps
स्पेशल ट्रेन।

विस्तार

होली पर अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल होने के कारण रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के मध्य सुपरफास्ट विशेष ट्रेन के अलावा अन्य ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन



गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चार से 25 मार्च तक कुल चार फेरे लगाएगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 12:50 बजे प्रस्थान कर ललितपुर 13:53 बजे, बीना 15:18 बजे, विदिशा 16:20 बजे, रानी कमलापति 17:15 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन 10:03 बजे होते हुए बृहस्पतिवार को 11:35 बजे पुणे पहुंचेगी। इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को पांच से 26 मार्च तक कुल चार फेरों में संचालित होगी। यह ट्रेन पुणे से 15:15 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन 16:13 बजे चलकर रानी कमलापति 04:40 बजे से ललितपुर 8:30 बजे होते हुए शुक्रवार को 10:00 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर सुपरफास्ट विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिनांक सात से 28 मार्च तक कुल चार फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 19:40 बजे प्रस्थान कर बीना 22:20 बजे, रानी कमलापति रात 12 बजे से चलकर रविवार को 16:30 बजे हडपसर पहुंचेगी। वहीं, 04121/04122: सूबेदारगंज-चरलापल्ली का संचालन भी रेलवे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed