फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special parcel train start jhansi to pragraj

झांसी से प्रयागराज को स्पेशल पार्सल गाड़ी का संचालन

Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Special parcel train start jhansi to pragraj
झांसी। झांसी से प्रयागराज के बीच स्पेशल पार्सल विशेष गाड़ी का संचालन आठ अप्रैल से चौदह अप्रैल के बीच होगा। यह गाड़ी अपने सात फेरे पूरा करेगी। इसमें गाड़ी नंबर 00436 प्रयागराज से सुबह 6.30 बजे चलकर झांसी दोपहर 1.40 बजे आएगी। इसी तरह 00435 झांसी से सुबह 6.30 बजे चलकर प्रयागराज दोपहर 1.40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी से व्यापारी अपना जरूरी सामान पार्सल कार्यालय से बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह चेन्नई से नई दिल्ली के बीच स्पेशल पार्सल गाड़ी का संचालन नौ अप्रैल से चौदह अप्रैल के बीच बीच होगा। यह गाड़ी नंबर 00646 चेन्नई से शाम छह बजे और 00647 नई दिल्ली से शाम छह बजे चलेगी। इस गाड़ी को झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा रेनीगुंटा से हजरत निजामुद्दीन के बीच दूध दूरंतो स्पेशल गाड़ी का संचालन होगा। इसमें 00761 रेनिगुंटा से आठ अप्रैल और 00762 निजामुद्दीन से दस अप्रैल को चलेगी। पार्सल बुकिंग से जुड़ी जानकारी मंडल कार्यालय या वाणिज्य कंट्रोल नंबर पर कर सकते हैं। इसमें प्रयागराज में 9794837343, 9794837285, आगरा में 9760537860 व झांसी में 9794831208,051024460661 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed