फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special on fireworks: A moment's joy can endanger life

आतिशबाजी पर विशेष: क्षण भर की खुशी खतरे में डाल सकती है जान, हृदय रोग विशेषज्ञ कि जान लीजिए यह रिपोर्ट

Sun, 19 Oct 2025 11:56 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Oct 2025 11:56 AM IST
सार

आतिशबाजी का धुआं श्वांस के जरिये तेजी से शरीर में जाता है। इसका असर न सिर्फ फेफड़ों पर होता है बल्कि हृदय की वाहिकाओं में भी सूजन आ जाती है, जो घातक होती है।

विज्ञापन
Special on fireworks: A moment's joy can endanger life
आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दीपावली पर आतिशबाजी गालियों और छतों पर करने के बजाय खुले मैदान में करें। आपकी क्षण भर की खुशी किसी की जान खतरे में डाल सकती है। खासतौर पर हृदय व बीपी रोगियों को दिक्कत हो सकती है। यह कहना है हृदय रोग विशेषज्ञों का।
विज्ञापन


आतिशबाजी के धुएं में हानिकारक सूक्ष्म कण

मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि आतिशबाजी का धुआं श्वांस के जरिये तेजी से शरीर में जाता है। इसका असर न सिर्फ फेफड़ों पर होता है बल्कि हृदय की वाहिकाओं में भी सूजन आ जाती है, जो घातक होती है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के धुएं में हानिकारक सूक्ष्म कण (पार्टिकुलेट मैटर) होते हैं। जिंक, सल्फर, कॉपर और सोडियम आदि खतरनाक रसायन होते हैं। श्वांस के जरिये शरीर में जाने पर खांसी होती है।
विज्ञापन


दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा

फेफड़ों में जलन हो सकती है। दिल का दौरा, स्ट्रोक का भी कारण हो सकता है। उन्होंने बताया कि जब अचानक तेज धमाका होता है, तब शरीर में एड्रेनालाइन जैसे घातक हार्मोन निकलते हैं। इससे दिल की धड़कन अनियंत्रित तरीके से बढ़ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कई रोगियों का ब्लड प्रेशर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि तबीयत बिगड़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क लगाकर रखें

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्देश जैन का कहना है कि आतिशबाजी से हृदय रोगी और अस्थमा रोगी दूरी बनाकर रहें। आतिशबाजी के धुआं और धमाकों की आवाज से इन रोगियों की दिक्कत बढ़ जाती है। यही वजह है कि दीपावली के बाद हृदय रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। हृदय और अस्थमा रोगी मास्क लगाकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed