फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP respected Brahman asked Pro. mishra

सपा ने दिया ब्राह्मणों को भरपूर सम्मान : प्रो. अभिषेक

Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
SP respected Brahman asked Pro. mishra
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा। - फोटो : REPORTERS
झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार में ब्राह्मणों को भरपूर सम्मान मिला। यह बात उन्होंने सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कहा, कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उन्हें छला है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के दौरे पर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में ब्राह्मण समाज को बहुत सम्मान दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई कैबिनेट स्तर के मंत्री बनाए गए। लेकिन योगी सरकार में ब्राह्मणों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पिछले दिनों महोबा में ब्राह्मण समाज के एक कारोबारी ने भ्रष्टाचार की पोल खोली तो उसे मरवा दिया गया। ब्राह्मण आने वाले चुनाव में भाजपा से अत्याचारों का बदला जरूर लेगा। कहा कि, युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाकर सरकार में आई मोदी व योगी सरकार ने युवाओं के नौकरी पाने के सपने चकनाचूर कर दिए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह परीक्षा, अजय सूद, चंद्रप्रकाश मिश्रा, महावीर शरण भार्गव समेत अन्य सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों से की मुलाकात
झांसी। फिल्टर मार्ग स्थित एक मैरिज हाल में एडवोकेट राहुल तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंत्री को भगवान परशुराम का स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पूर्व मंत्री ने ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों से बातचीत कर उनके मन को टटोला। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन धीरेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, राजू दुबे, अखिलेश तिवारी, प्रशांत, दीपू, आनंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बताया
झांसी। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहर राठौर ने पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बताया। इस मौके पर डा. रघुवीर चौधरी, अमित आनंद, अमित राठौर आदि मौजूद रहे।

सीएमओ के चालक की मौत का मामला विधानसभा में उठाएंगे
झांसी। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नेपाल यादव के माध्यम से सीएमओ के चालक राजकुमार दुबे की मौत के प्रकरण के मामले में उसके पुत्र गौरव दुबे से बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस से बात की है। इस बीच पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि पार्टी इस मामले को उनकी पार्टी द्वारा विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed