फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP Railway's follower murdered

Jhansi News: एसपी रेलवे के फॉलोअर की हत्या

Fri, 28 Nov 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
SP Railway's follower murdered
झांसी। एसपी रेलवे के फॉलोअर की बुधवार रात सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वह दोस्तों के साथ सिमरधा बांध पर मुर्गा-मछली पार्टी मनाने गया था। दोस्त की बहन ने इसकी जानकारी मोबाइल से मृतक की बहन को दी, इतना ही नहीं उसे लोकेशन भी शेयर किया। मृतक की बहन परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। वहां मौजूद पुलिस के सामने उसने भाई की शिनाख्त कर उसके दोस्ताें पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के बी-6 एसपी रेलवे के बंगले में बने आउट हाउस में रहने वाला प्रमोद सरसइया (22) एसपी रेलवे का निजी फॉलोअर था। प्रमोद की बहन अंजना ने बताया कि पास के आउट हाउस में रहने वाली युवती से कई वर्षों से उसके भाई की दोस्ती थी। युवती के परिवार वाले इसका विरोध करते थे। बुधवार को प्रमोद का एक दोस्त बाइक लेकर आया और भाई को घर से पार्टी मनाने के बहाने सिमरधा बांध ले गया।
विज्ञापन

पार्टी के दौरान छह दोस्त मौजूद थे, इसमें युवती का भाई भी शामिल था। प्रमोद ने बांध पर ही मुर्गा-मछली बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की। रात करीब 9:06 बजे जब अंजना ने पोस्ट देखी तो भाई को फोन लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। करीब एक घंटे बाद प्रमोद की दोस्त युवती ने फोन कर बताया कि जल्दी सिमरधा बांध पहुंचो, प्रमोद को कुछ हो गया है। जब अंजना ने कहा कि वह कैसे पहुंचेगी तो युवती ने पूरी लोकेशन बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजना जब मौके पर पहुंची तो वहां पुलिस पहले से मौजूद थी। अंजना ने बताया कि सिर कूचकर भाई की हत्या की गई थी। जबकि जो दोस्त उसे बाइक से घर लेने आया था, उसकी फटी हुई शर्ट पास में पड़ी थी। भाई के एक पैर में चप्पल नहीं थी और पास में खाने के बर्तन व गुथा हुआ आटा रखा था। अंजना का आरोप है कि उसके भाई की हत्या दोस्तों ने की है। पुलिस ने प्रमोद के तीन दोस्तों काे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक प्रमोद परिवार में तीन बेटों में सबसे छोटा था। जबकि एक बहन अंजना है, जिसकी शादी अठौंदना, थाना रक्सा में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed