झांसी: धरना प्रदर्शन में भाजपा पर हमलावर रहे सपा नेता, आजम खां को राहत देने की उठाई मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आव्हान पर मंगलवार को झांसी में प्रदेश के जनमानस की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय तहसील स्तरीय धरना का आयोजन किया गया। गांधी उद्यान मे आयोजित इस धरने का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने किया।
इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक भाजपा ने जनता को गुमराह किया और चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गई। यातायात नियमों के नाम पर जुर्माना में कमरतोड़ चालान वसूले जा रहे हैं। खाद्यान्न वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि, किसानों को खाद-बीज की किल्लत, अपराधों में बेतहाशा वृद्धि आदि से जनता त्रस्त हो गई है।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा औद्योगिक समित के नाम पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल राजनीतिक एजेंडा साधना व विकास के नाम पर झूठा प्रचार करने में व्यस्त है।
वरिष्ठ नेता संत सिहं सेरसा ने कहा कि पार्टी द्वारा 9 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना देकर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने बताया कि किसी भी जन समस्या का समाधान करने के बजाय 1 सितंबर से बिजली दरों में भारी वृद्धि कर दी गई।
वहीं वरिष्ठ नेता अस्फान सिद्दीकी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद होना चाहिए। उन्होंने सांसद आजम खां के ऊपर लगे मुकदमों को फर्जी कहते हुए उन्हें खत्म करने की मांग की उन्होंने कहा कि विधायक अब्दुल्ला आजम खां का उत्पीड़न और अवैध कार्रवाई पर रोक लगे।