{"_id":"61fada64177ee10ce06eff7b","slug":"sp-kept-bundelkhand-thirsty-bjp-quenched-its-thirst-dinesh-sharma-jhansi-news-jhs2142366141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने बुंदेलखंड को रखा प्यासा, भाजपा ने बुझाई प्यास: दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने बुंदेलखंड को रखा प्यासा, भाजपा ने बुझाई प्यास: दिनेश शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/बबीना/समथर। बबीना और समथर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुंदेलखंड से बेहद लगाव है। 2014 में पीएम बनते ही उन्होंने सपा सरकार से पानी की समस्या दूर करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। मगर अखिलेश सरकार ने नहीं भेजा। 2017 में योगी सरकार बनते ही इस पर काम हुआ। अब हर घर तक जल पहुंचाकर प्यास बुझाने का काम भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में तमंचा लेकर चलने वाले दिखाई नहीं देते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा के नेता कह रहे हैं कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। याद करिए ये तो अपनी सरकार में बिजली तक नहीं दे पाते थे। 2012 में भी सपा ने आवास के लिए 27 लाख फॉर्म भरवाए थे। मगर 2700 भी नहीं बनवाए। जबकि, भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में 45 लाख आवास दिए हैं। कहा कि भाजपा ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ रुपये बजट तय किया है। इससे सिंचाई के लिए खूब पानी मिलेगा। सिंचाई बिल भी 50 फीसदी माफ कर दिया है। योगी सरकार ने बुंदेलखंड को स्कूल, डिग्री कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर दिया। कहा कि आज मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा को वोट देंगे, क्योंकि भाजपा ने सभी वर्ग का विकास किया है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि सपा सरकार में बबीना में हुई गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जे को जनता भूली नहीं है। बाद में उप मुख्यमंत्री ने घर-घर जनसंपर्क कर प्रत्याशी राजीव सिंह के लिए वोट मांगे। कहा कि इन्हें फिर से जिताएं। मानकर चलिए कि हर सीट पर योगी, मोदी खड़े हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जयदेव पुरोहित, पूर्व विधायक केपी राजपूत, रमेश लोधी, वीरू यादव, बाबूलाल तिवारी, अमित साहू, हरिओम पांडेय, मोहन सिंह यादव, अनिल पहलवान, ज्वाला प्रसाद मिश्रा, विनोद नायक, अरविंद आनंदा, राजेंद्र गुप्ता, गोलू माते मौजूद रहे।
वहीं, समथर में अग्गा बाजार के रामलीला मैदान में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों में बाहुबली, भूमाफियाओं ने गरीबों का शोषण किया। खुद की संपत्ति बढ़ाई और परिवार का विकास किया। जबकि, भाजपा ने गरीबों को मुफ्त राशन और आम जन और महिलाओं को सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में तमंचा लेकर चलने वाले नहीं दिखते। योगी सरकार ने गुंडों, माफियाओं को जेल भेजा है। समथर में अग्निशमन केंद्र का उच्चीकरण और निर्माण हुआ है। 50 करोड़ से बड़वार झील का विकास हुआ है, जिससे सिंचाई की सुविधा मिलेगी। 367 करोड़ से सड़कों का निर्माण, मरम्मत और चौड़ीकरण आदि हुआ है। कहा कि औद्योगिक नीति में शर्त रखी गई है कि जो बुंदेलखंड में उद्योग लगाएगा, उसमें बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी देनी होगी। उन्होंने जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत के समर्थन में वोट मांगे। कहा कि जनता की आवाज को जवाहर उठाते रहे हैं। क्षेत्र का विकास किया है। फिर से जिताकर विधायक बनाएं। इस दौरान अरिदमन सिंह, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, संतोष सोनी, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी आरपी निरंजन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली, अवधेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, भरत राजपूत, छत्रपाल राजपूत, लालता प्रसाद पांचाल, अनुपमा लोधी, प्रीति शर्मा, यशोदा नंदन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी में बाबा, नाम ले लो तो माफिया भागा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन दिनों गाना चल रहा है कि यूपी में का बा। मैं कहता हूं कि यूपी में बाबा और नाम ले लो तो माफिया भागा।