फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP, BSP and AAP candidates could not even save their deposits

Jhansi News: सपा, बसपा और आप के प्रत्याशी तो जमानत भी नहीं बचा सके

Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP and AAP candidates could not even save their deposits
झांसी। मेयर के चुनाव में जीत के दावों के साथ उतरे छह प्रत्याशियों में चार जमानत तक नहीं बचा सके। इनमें सपा, बसपा और आप के प्रत्याशी शामिल हैं। बुंदेलखंड क्रांति दल को तो केवल 1568 ही वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी भी जमानत बचाने के लिए जरूरी आंकड़े से कुछ ही आगे निकल पाए। एक तरह से मेयर पद के चुनाव में भाजपा के आगे कोई टिक नहीं सका।
विज्ञापन

किसी भी प्रत्याशी को जमानत बचाने के लिए कुल पड़े मतों का 16.66 फीसदी वोट हासिल करना जरूरी होता है। इस बार झांसी नगर निगम चुनाव में 2 लाख 16 हजार 153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 47.19 प्रतिशत रहा। इस हिसाब से जमानत बचाने के लिए 36011 मत जरूरी थे, लेकिन चार प्रत्याशी इस आंकड़े को पाने में असफल साबित हुए। बसपा प्रत्याशी भगवान दास को 21586, सपा प्रत्याशी सतीश जतारिया को 21043, आप प्रत्याशी नरेश वर्मा को 5623 और बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी शिव दयाल को सिर्फ 1568 मत ही मिले। इस तरह इन चारों की जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी को 39916 मत मिले। यानी जमानत बचाने के लिए जरूरी मतों से 3905 मत ज्यादा इन्हें मिले।
विज्ञापन



नोटा से भी कम वोट मिले बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी को
झांसी। निकाय चुनाव के परिणामों में नोटा का प्रदर्शन बल्ला चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरे बुंदेलखंड क्रांति दल के प्रत्याशी से अच्छा रहा। बल्ला चुनाव चिह्न को 1568 मत मिले जबकि नोटा के पक्ष में 2851 ने मतदान किया। 25 में से 24 राउंड में नोटा ही बल्ला चुनाव चिह्न पर हावी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
डाक मत पत्रों में आगे रही भाजपा
डाक से मिले मत पत्रों में भाजपा आगे रही। भाजपा प्रत्याशी को जहां डाक के जरिए 52 मत मिले वहीं कांग्रेस को 13, आम आदमी को दो, बसपा को 16, सपा को 14 और बुंदेलखंड क्रांति दल को जीरो मत मिला। एक मतदाता ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed