फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP-BJP workers clash in Month, fierce ruckus, sabotage

मोंठ में सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
SP-BJP workers clash in Month, fierce ruckus, sabotage
झांसी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मोंठ में सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में तहरीर दी। देर-रात दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए। मुकदमे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जगह दबिश दी गई।
विज्ञापन

बवाल की शुरूआत शाम करीब चार बजे से हुई। पीएनबी बैंक शाखा के पास स्थित भाजपा कार्यालय के सामने से एक चार पहिया वाहन गुजर रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब होने की बात कहते हुए इस वाहन को रोक लिया। इसमें सपा कार्यकर्ता मोंठ निवासी अरविंद यादव (55), अमरा निवासी भूपेंद्र तोमर (50) एवं मोंठ निवासी दिनेश राजपूत (45) सवार थे। भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी को चेक कराने की बात कहने लगे। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। इसमें भूपेंद्र का सिर फट गया। अरविंद एवं दिनेश भी घायल हो गए। गाड़ी की तलाशी में दो पेटी देसी शराब मिली। हंगामे और मारपीट की सूचना पर सीओ मोंठ स्नेहा तिवारी, कोतवाल रामप्रकाश समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव भी दर्जनों समर्थकों संग थाने पहुंच गए। उधर, इस हंगामे के बीच ही भाजपा कार्यकर्ता विपिन पाठक निवासी मेन रोड ने अपने घर पर हमला होने की सूचना पुलिस को दी। भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया कि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उसके घर में घुस आए। घर में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर भाजपा उम्मीदवार जवाहर सिंह भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने के बाहर देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिस वाहन से शराब बरामद हुई, उस वाहन को सीज कर दिया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहरी मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed