{"_id":"6011cdc68ebc3e08a007e5f2","slug":"sp-18-candidate-come-for-mla-ticket-jhansi-news-jhs187075748","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में सरगर्मियां तेज, चार सीटों पर टिकट के लिए 18 दावेदार आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में सरगर्मियां तेज, चार सीटों पर टिकट के लिए 18 दावेदार आए सामने
Thu, 28 Jan 2021 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल से अधिक का समय बाकी हो, लेकिन समाजवादी पार्टी में सरगर्मियां तेज हो चली हैं। टिकट की दावेदारी के लिए पार्टी के नेताओं ने लखनऊ की दौड़ लगानी शुरू कर दी है। अंतिम तिथि 26 जनवरी तक जिले की चारों विधानसभा सीटों के टिकट के लिए 18 दावेदार सामने आए हैं।
प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगाए हुए है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गईं हैं। केंद्रीय स्तर पर प्र्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए दावेदारों से टिकट के लिए आवेदन मांगे गए थे। झांसी नगर विधानसभा सीट के टिकट के लिए चार लोगों ने आवेदन किया है। पूर्व सांसद के भतीजे ने भी यहां से दावेदारी जताई है। जबकि, दो दावेदार ऐसे हैं, जिन्होंने झांसी और बबीना दोनों विधानसभाओं से टिकट मांगा है।
इसके अलावा बबीना विधानसभा से पूर्व एमएलसी समेत पांच लोगों ने टिकट मांगा है। यहां से पूर्व सांसद के पुत्र ने भी टिकट की दावेदारी जताई है। गरौठा विधानसभा से दो नाम सामने आए हैं। पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष ने दावेदारी की है। सुरक्षित सीट मऊरानीपुर विधानसभा से पूर्व विधायक, हाल ही में सपा में शामिल हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य समेत पांच लोगों ने टिकट मांगा है। पूर्व एमएलसी ने उरई विधानसभा से भी टिकट मांगा है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने 26 जनवरी तक विधानसभा के टिकट के लिए आवेदन मांगे थे। अब तक उक्त लोगों ने आवेदन किया है। अभी तिथि बढ़ाने को लेकर पार्टी की ओर से कोई नए निर्देश नहीं आए हैं। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी में उत्साह का आलम है।
- महेश कश्यप, जिलाध्यक्ष - समाजवादी पार्टी