फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Soon will be in private hands Railway Restaurant

जल्द निजी हाथों में होगा रेलवे भोजनालय

Wed, 01 Jul 2015 11:46 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के पांच साल बाद अब मंडल रेल प्रशासन झांसी स्टेशन पर बने भोजनालय को ठेके पर देने जा रहा है। अभी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) भोजनालय को संचालित कर रहा है।
विज्ञापन

तत्कालीन रेल मंत्री ने वर्ष 2010 में खानपान व्यवस्था भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के हाथों से वापस लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन पांच साल बाद भी रेलवे पूरी तरह इसे अपने हाथ में नहीं ले सका है। घोषणा के बाद  पहले चरण में रेलवे ने झांसी रेल मंडल के ग्वालियर, मुरैना, उरई, बबीना, ललितपुर, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, खजुराहो व महोबा स्टेशनों की व्यवस्था को आईआरसीटीसी से वापस लिया था, जबकि दूसरे चरण में झांसी स्टेशन पर लगे अलग-अलग कंपनियों के स्टाल अपने हाथों में ले लिए थे। तीसरे चरण में प्लेटफार्म पर मौजूद आठ स्टाल भी उसने अपने हाथों में ले लिए, लेकिन भोजनालय को लेने में अनेक दिक्कतें आ रही थीं। सबसे बड़ी दिक्कत रेलवे द्वारा खानपान का बजट समाप्त करना व कर्मचारियों की कमी थी। अगर रेलवे खानपान की व्यवस्था अपने हाथों में ले भी लेता, तो उसे आईआरसीटीसी कर्मचारियों का सहारा लेना होता। चूंकि दोनों के वेतन देने के मापदंड अलग-अलग हैं, इस कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। वहीं, आधी अधूरी व्यवस्था में न तो आईआरसीटीसी और न रेलवे यात्रियों को खानपान की संतोषजनक सुविधा दे पा रहा है। भोजनालय को ठेके पर देने के लिए पिछले दिनों टेंडर आमंत्रित किए गए थे। पांच साल के लिए ठेका देने के लिए 29 लाख रुपये लाइसेंस फीस निर्धारित की गई है। बुधवार को टेंडर डाले गए। इस दौरान तेरह लोगों ने अपनी निविदाएं डालीं। रेलवे बोर्ड की नीति के अनुसार जिस ठेकेदार ने 29 लाख के ऊपर सबसे अधिक रेट डाले होंगे उसे प्रपत्रों की जांच के बाद ठेका दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed