{"_id":"58b5cf4e4f1c1bbd56833179","slug":"soon-the-machine-to-deposit-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही मशीन से जमा करो बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही मशीन से जमा करो बिल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही मशीन से जमा करो बिल
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बिल मशीन से भी जमा होंगे। विभाग जल्द ही सुकुवां- ढुकुवां कॉलोनी स्थित कार्यालय में ‘कियोस्क’ मशीन लगाने जा रहा है। इस मशीन पर उपभोक्ता एटीएम की तरह अपना बिल जमा कर सकेंगे। कार्यालय में मशीन आ चुकी है। मार्च के अंत तक मशीन अपना काम शुरू कर देगी।
महानगर में 95 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। बिल जमा करने लिए अलग- अलग बिजली दफ्तरों व सबस्टेशनों पर तेरह काउंटर खोले गए हैं। महीने की पंद्रह तारीख के बाद हर काउंटर पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी- लंबी कतारें लगना शुरू हो जाती हैं। अक्सर स्थिति यह बनती है कि बिल जमा करने में उपभोक्ता के एक से दो घंटे तक खराब हो जाते हैं।
इस स्थिति को देखते हुए विभाग अब बैंकों की तरह ‘कियोस्क’ मशीन लगाने जा रहा है। इस मशीन में उपभोक्ता एटीएम की तरह अपना बिल जमा कर सकते हैं। अभी यह मशीन मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा और अलीगढ़ जैसे शहरों में काम कर रही है। महानगर में पहली मशीन सुकुवां- ढुकुवां कॉलोनी स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में लगाई जा रही है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एचसीएल कंपनी मशीन को लगा रही है। मशीन के लिए कार्यालय में सुरक्षित कमरा बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक मशीन अपना काम शुरू कर देगी। बिजली के बिल जमा करने को काउंटर भी खुले रहेंगे, जिससे लोगों को लंबी लाइन नहीं लगानी होगी।
इस तरह काम करेगी मशीन
उपभोक्ता को मशीन में सबसे पहले अपना एकाउंट आईडी नंबर (बिल में लिखा होता है) डालना होगा। स्क्रीन में बिल राशि लिखी जा जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता अपनी बिल को राशि राउंड फिगर में जमा कर सकता है। बिल जमा होने के बाद रसीद बाहर आ जाएगी।