{"_id":"6833dbef846f2c53be099767","slug":"sons-divided-their-elderly-parents-for-compensation-in-jhansi-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुआवजे में मिले 2.85 करोड़ के लिए बेटों ने बांट लिए मां-बाप, थाने पहुंचकर बुजुर्ग मां ने लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुआवजे में मिले 2.85 करोड़ के लिए बेटों ने बांट लिए मां-बाप, थाने पहुंचकर बुजुर्ग मां ने लगाई ये गुहार
Mon, 26 May 2025 08:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 May 2025 08:55 AM IST
सार
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) से मुआवजे में मिले 2.85 करोड़ के लिए बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप बांट लिए। तीन बड़े भाइयों ने बुजुर्ग पिता को अपने पास रख लिया जबकि, छोटे भाई को मां दे दी। रक्सा थाने पहुंचकर बुजुर्ग मां ने पति से मिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
झांसी के रक्सा के इमलिया गांव निवासी बुजुर्ग मां-बाप के लिए बीडा से मुआवजा में मिले 2.85 करोड़ रकम गले की फांस बन गई। मुआवजे की रकम में अधिक हिस्सेदारी के लालच में बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप को बांट लिया।
तीन बड़े भाइयों ने बुजुर्ग पिता को अपने पास रख लिया, जबकि बूढ़ी मां को छोटे भाई के पास रहने भेज दिया। इस बंटवारे से परेशान बुजुर्ग मां रक्सा थाने पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से मिलकर पति से मिलाने की गुहार लगाई।
बूढ़ी मां का कहना है मुआवजे की रकम के लालच में फंसकर बेटों ने उसे पति से अलग कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इमलिया गांव में एक परिवार के पास 24 एकड़ जमीन थी। यह पूरी जमीन बीडा ने अधिग्रहित कर ली।
विज्ञापन
जमीन के भू-स्वामी के तौर पर 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान का नाम दर्ज है। मुआवजे के तौर पर उनको कुल 2.85 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसमें 85 लाख रुपये उनके खाते में आ चुके हैं, जबकि दो करोड़ रुपये आना बाकी हैं। इतनी बड़ी रकम के आने से परिवार में विवाद छिड़ गया।

बुजुर्ग मां ने पुलिस को बताया कि 85 लाख चारों बेटों में बांट दिए। एक हिस्सा बुजुर्ग दंपती ने अपने पास रख लिया लेकिन, अब बेटों की निगाह दो करोड़ रुपये पर टिकी है। तीनों बड़े बेटे भू स्वामी होने के नाते सिर्फ पिता को अपने पास रखना चाहते हैं।
छोटे भाई के हवाले मां की देखरेख कर दी। 17 मई को मंझला बेटा पिता को अपने साथ ले गया। बूढ़ी मां का कहना है वह अपने पति से नहीं मिल पा रही है। बुजुर्ग मां ने शनिवार को रक्सा थाने पहुंचकर गुहार लगाई। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
मुआवजे की रकम को लेकर घर-घर विवाद
बीडा से मिले मुआवजे की रकम को लेकर अधिग्रहित होने वाले 33 गांव के भीतर अचानक से पारिवारिक विवाद के मामले बढ़ गए। यह विवाद घर की चौखट से निकलकर पुलिस थानों तक पहुंच रहे हैं।
बीडा से मिले मुआवजे की रकम को लेकर अधिग्रहित होने वाले 33 गांव के भीतर अचानक से पारिवारिक विवाद के मामले बढ़ गए। यह विवाद घर की चौखट से निकलकर पुलिस थानों तक पहुंच रहे हैं।
अधिकांश मामलों में पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया जबकि कई मामलों में एफआईआर दर्ज करनी पड़ गई। करीबी नातेदारों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पिछले दो साल के दौरान पारिवारिक विवाद के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके।
केस एक
मुआवजे की रकम में हिस्सा न देने पर सारमऊ निवासी सरिता मिश्रा ने पति अनिल मिश्र ने खिलाफ ही धोखाधड़ी के आरोप में रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सरिता के मुताबिक भू-अधिग्रहण आरंभ होने पर उसने बीडा में जमीन जाने से रोकने के लिए आपत्ति लगाई थी।

पति अनिल के बीडा में मिले मुआवजे में हिस्सा देने का वादा करने पर वह राजी हो गई। पति के खाते में करीब 28 लाख का मुआवजा आया। अब अनिल उसमें हिस्सा देने को राजी नहीं।
केस दो
रक्सा के परासई गांव में मुआवजे की रकम को लेकर जीजा-साले में बीच जमकर मारपीट हुई। रक्सा निवासी कल्याण सिंह को 30 एकड़ जमीन के एवज में तीन करोड़ रुपये मुआवजा मिला। इसके बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद होने लगा। दामाद राजकुमार ने भी पैसों की मांग की।

इस पर साले एवं जीजा के बीच जमकर मारपीट हुई। जीजा ने साले के साथ सरहज को भी पीटा। पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल साले ने जीजा के खिलाफ रक्सा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
केस तीन
रक्सा के परासई गांव के मुआवजे की रकम को लेकर भाई-भाई के बीच मारपीट हुई। परासई गांव निवासी जमुना प्रजापति समेत उसके तीन भाइयों एवं मां को भी मुआवजे के तौर पर 20-20 लाख रुपये मिले। मां के हिस्से में आए पैसे में जमुना के दोनों भाई हिस्सा मांग रहे हैं।

जमुना यह देने को राजी नहीं है। उसका कहना है कि जिसके पास मां रहेगी, उसे पैसा मिलेगा। जमुना के सिवाय कोई भी मां को अपने साथ रखने को राजी नहीं है। इस विवाद में दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई। जमुना की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।