फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sonipat and Kolkata will clash for the title, the final match will be played today

Jhansi News: सोनीपत और कोलकाता में होगी खिताबी भिड़त, आज खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sonipat and Kolkata will clash for the title, the final match will be played today

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हाॅकी प्रतियोगिता के छठे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इनमें एनसीओई सोनीपत और एनसीओई कोलकाता की टीम ने जीत दर्ज की। इनके बीच बुधवार की शाम सात बजे से खिताबी मुकाबला होगा। वहीं, सेमीफाइनल में सीओई रांची और एनसीओई भोपाल को हार का सामना करना पड़ा।



पहला सेमीफाइनल मैच सीओई रांची (झारखंड) और एनसीओई सोनीपत (हरियाणा) के मध्य खेला गया। मैच में दोनों ही टीमों ने अपने-अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे कड़ी चुनौती दी। सीओई रांची (झारखंड) की ओर से पहले क्वार्टर के 11वें मिनट में श्रुति कुमारी ने फील्ड गोल किया। जवाब में एनसीओई सोनीपत (हरियाणा) की ओर से दूसरे क्वाॅर्टर के 21वें मिनट में रवीना ने और चौथे और अंतिम क्वाॅर्टर के 53वें और 54वें मिनट में देविका सेन और खुशी ने 1-1 फील्ड गोल कर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई। एनसीओई सोनीपत की टीम ने सीओई रांची को 3-1 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच एनसीओई भोपाल (एमपी) और एनसीओई कोलकाता के बीच खेला गया। इसमें एनसीओई कोलकाता 2-0 गोल से विजयी रही और फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की तरफ से दूसरे और तीसरे क्वाॅटर में अंजली और सुष्मिता पन्ना ने 1-1 गोल किया। जवाब में एनसीओई भोपाल (एमपी) एक भी गोल नहीं कर सकी। हाॅकी इंडिया से नामित टेक्निकल डेलीगेट रोहिनी बोपन्ना और अंपायर मैनेजर दीपा रहीं। मैच में मुख्य अतिथि डीआईजी की धर्मपत्नी प्राची शांडिल्य, विशिष्ट अतिथि सुबोध खांडेकर, संजीव सरावगी, इब्राहिम खान, डीके शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed