{"_id":"67ccb24001359c6cd00fb4d5","slug":"sonia-khan-and-swati-received-silver-medal-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-509563-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सोनिया खान एवं स्वाति ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सोनिया खान एवं स्वाति ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत छह मार्च को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय सीनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूडो में 48 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी की सोनिया खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इससे पूर्व, झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित की गई प्रदेशस्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका जूडो प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाति सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। झांसी डिस्ट्रिक्ट ब्लाइंड एवं पैरा जूडो एसोसिएशन के संरक्षक गौरव मिश्रा, अध्यक्ष अतुल निगम, सूरजपाल सिंह, उमेश शर्मा, राजकुमार राय, सचिव दीपक विश्वकर्मा, दीपक शाक्य ने खिलाड़ियों के आगमन पर स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।