{"_id":"638a269fe00a993ba34d9968","slug":"son-s-wedding-preparations-were-going-on-at-home-father-hanged-himself-dehat-news-jhs2341488134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं पिता ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं पिता ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 02 Dec 2022 09:53 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:53 PM IST
सार
परिवार के लोगों ने फांसी पर लटका देखा तो आनन फानन में नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
मऊरानीपुर । घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रहीं थी और पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पलक झपकते ही खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना लहचूरा के लारौनी निवासी हरिकांत शर्मा (40) पुत्र द्वारका प्रसाद शर्मा कुछ वर्ष पहले लारौनी से मऊरानीपुर के गरौठा रोड पर रेलवे कॉसिंग के आगे गैस गोदाम के पास मकान बनाकर रहने लगे थे। हरिकांत शर्मा के बेटे की जनवरी में शादी होनी है। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं, इसी दौरान शुक्रवार को दिन में हरिकांत शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो आनन फानन में नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल से मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। खुदकुशी के कारणों की पुलिस जांच कर रही है, फिलहाल मृतक के परिजन इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।