फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   son die, father serious injured in neighbours attack

पड़ोसी के हमले में पुत्र की मौत, पिता गंभीर

Mon, 29 Jul 2019 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
son die, father serious injured in neighbours attack
पड़ोसी के हमले में पुत्र की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन

झांसी। हरपालपुर के राजा कॉलोनी में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से राकेश सेन की मौत हो गई। जबकि उनके पिता फूलचंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

छतरपुर क्षेत्र के हरपालपुर स्थित राजा कॉलोनी निवासी फूलचंद्र सेन के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छह महीने पहले पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उनका विवाद हो गया था। पुलिस तक मामला पहुंचा और बाद में राजीनामा हो गया। मगर, रविवार की रात 8.30 बजे पड़ोसी परिवार हमलावर हो गया। उनके परिवार के चार सदस्य तमंचे और लाठी लेकर फूलचंद्र के घर में घुस आए। उस वक्त फूलचंद्र उनका दूसरे नंबर का पुत्र राकेश व परिवार की महिलाएं घर में मौजूद थीं। आते ही चारों ने मिलकर पिता - पुत्र पर हमला कर दिया। तमंचे से गोली चला दी। एक गोली राकेश और दूसरी फूलचंद्र के कंधे पर जाकर लगी। दोनों को लहूलुहान करने के बाद हमलाकर मौके से भाग गए। घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों को नौगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां राकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने फूलचंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed