{"_id":"5dcc60c78ebc3e5b145998e2","slug":"son-deid-in-bike-accident-father-injured-jhansi-news-jhs152379988","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह झांसी - कानपुर राजमार्ग पर स्थित गोरामछिया के पास आपस में हुई बाइकों की टक्कर में पुत्र की मौत हो गई। जबकि, पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिता की हालत नाजुक होने पर उपचार चल रहा है।
मध्य प्रदेश के जिला भिंड अंतर्र्गत आलमपुर निवासी उत्तम कुशवाहा के पुत्र शिवम की अगले सप्ताह शादी है। उत्तम अपने पुत्र देवेंद्र (18) के साथ बाइक पर सवार होकर कार्ड बांटने झांसी स्थित रिश्तेदारी में आए थे। कार्ड बांटकर बुधवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर घर जाने को निकले। अभी दोनों झांसी - कानपुर राजमार्ग स्थित गोरामछिया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां उपचार से पहले ही चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, पिता उत्तम की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।