{"_id":"629a06d1b4d0353f53126e6e","slug":"son-along-with-wife-and-mother-killed-father-by-beating-him-with-sticks-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान का दुश्मन बना पैसा: बेटे ने पत्नी और मां संग मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, सेफ्टी टैंक में छुपाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान का दुश्मन बना पैसा: बेटे ने पत्नी और मां संग मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, सेफ्टी टैंक में छुपाया शव
Fri, 03 Jun 2022 06:34 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Jun 2022 06:34 PM IST
सार
पुलिस का कहना है गल्ले से मिले पैसों को लेकर 31 मई की रात परिजनों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे बेटे ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर खुशीराम को लाठी एवं डंडे से जमकर पीटा। थोड़ी देर में ही खुशीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरौठा के ककरबई थाना के कचीर गांव में बेटे ने पत्नी और मां के साथ मिलकर अपने बाप की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव घर के पीछे बने सेफ्टी टैंक में बोरे में भरकर छुपा दिया। शुक्रवार को टैंक से बदबू आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ककरबई पुलिस ने जब जांच-पड़ताल की तब अंदर से उसका शव बरामद हो गया। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गरौठा सीओ आभा सिंह के मुताबिक कचीर गांव निवासी खुशीराम प्रजापति (55) पुत्र काशीराम अपने दो बेटों कौशल उर्फ छोटू (20) और सुरेंद्र के साथ रहता था। कुछ दिन गल्ला बेचने के बाद पैसे मिले थे। इस पैसों को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इसके अलावा दोनों पुत्रों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर भी विवाद था। मां यशोदा अपने छोटे बेटे के साथ थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है गल्ले से मिले पैसों को लेकर 31 मई की रात परिजनों के बीच आपस में विवाद हो गया। इसके बाद छोटे बेटे ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर खुशीराम को लाठी एवं डंडे से जमकर पीटा। थोड़ी देर में ही खुशीराम की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने उसके शव को बोरे में भरकर घर के पीछे बने सेफ्टी टैंक में डाल दिया। इसके बाद बेटे ने ककरबई थाने पहुंचकर पिता खुशीराम की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। शुक्रवार शाम पुलिस ने शव को सेफ्टी टैंक के अंदर से बरामद कर लिया। सीओ के मुताबिक परिजनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।