{"_id":"60eb43558ebc3ebb4c4fe962","slug":"somewhere-there-is-light-rain-somewhere-dry-it-did-not-rain-jhansi-news-jhs1992947162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं हल्की बारिश, कहीं सूखा, झमाझम नहीं बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं हल्की बारिश, कहीं सूखा, झमाझम नहीं बरसे बदरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं हल्की बारिश, कहीं सूखा, झमाझम नहीं बरसे बदरा
झांसी। मानसूनी सीजन में अब तक लोग झमाझम बारिश के इंतजार में हैं। रविवार को बदरा छाए तो लोगों को बारिश की उम्मीद जग गई। देहात क्षेत्र में तो कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, मगर शहर में बूंदाबांदी होकर ही रह गई। तापमान में जरूर पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक अच्छी बारिश न होने का पूर्वानुमान जताया है।
झांसी में मानसून इस बार रूठा हुआ है। समय से पहले दस्तक देने के बावजूद झांसी में बारिश का ‘सूखा’ बना है। रविवार को तेज हवाएं चलने के बाद आसमान में घने बादल छा गए तो लोगों को लगने लगा कि झमाझम बरसात होगी। मगर बबीना समेत कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश हुई। शहर में बीकेडी, इलाइट, खंडेराव गेट, जेल चौराहा, ग्वालियर रोड, सीपरी बाजार समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी ही हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि दिनभर में आठ मिलीमीटर बरसात हुई है। आगे भी बीच-बीच में ऐसी बारिश होती रहेगी मगर झमाझम वर्षा के लिए लोगों को एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सुबह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो कि बारिश के बाद 29 डिग्री तक लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। किसानों को भी सलाह दी है कि पर्याप्त नमी पर ही बुवाई करें।