{"_id":"5928871f4f1c1bb936535be0","slug":"some-humble-may-come-after-two-days-and-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और गर्मी के बाद आ सकती कुछ नर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और गर्मी के बाद आ सकती कुछ नर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी सोमवार तक लोगों को गर्मी का ‘वार’ और झेलना पड़ सकता है। हालांकि, इसके बाद बादल घिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा में तो यह लोगों के लिए राहत भरी साबित होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा।
बृहस्पतिवार से शुरू हुए नौतपा लोगों को खूब तपा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसका असर यह रहा कि दिन में लोगों को गर्मी झुलसाती रही, वहीं, सूरज ढलने के बाद गर्म हवाओं ने परेशान किया। दोपहर में जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शहर की गलियों में जहां पैदल चलना दूभर होता था, वहां दोपहिया वाहन आसानी से निकल गए। शाम सात बजे से बाजारों में खरीददारी करने वाले लोगों की भीड़ बढ़ी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और बढ़कर 46 का आंकड़ा छू सकता है। सोमवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मंगलवार, बुधवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना से गर्मी में कुछ नर्मी आने की संभावना है। अधिकतम पारा लुढ़ककर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।
किसान दें ध्यान
हल्की बारिश की संभावना से न सिर्फ गर्मी में नर्मी आएगी, बल्कि किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि किसान खेतों की जुताई कर लें ताकि बारिश होने पर पानी जमीन में जाकर नमी पैदा कर सके। इससे आगामी माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली खरीफ की फसलों की बुवाई में लाभ मिल सकता है।