फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   solid waste plant in ward

वार्डों में कचरे से बनाई जाएगी खाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
solid waste plant in ward
महानगर में कूड़े के निस्तारण को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है।  शहर में रोज संकलित होने वाले कूड़े से अब खाद बनाई जाएगी। इसके लिए  तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योजना के मुताबिक हर वार्ड में कंपोजिट  प्लांट लगाए जाएंगे। निगम ने वार्डों में जमीनों की पड़ताल शुरू कर दी है। महानगर में रोज कई टन कूड़ा संकलित किया जाता है। इस कूड़े को अब तक पंचवटी  कॉलोनी के पास बने डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। कूड़े के निस्तारण के  लिए महानगर में पिछले कई सालों से योजनाएं कागजों पर बन रही हैं, लेकिन अब  एनजीटी के निर्देश के बाद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर कवायद शुरू  कर दी गई है। 1185.6 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट  प्लांट के लिए वार्डों में कंपोजिट प्लांट बनाए जाएंगे। वहां वार्डों से  एकत्र किए जाने वाले सूखे और गीले कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इसके जरिए  खाद बनाने का काम होगा। नगर निगम ने प्लांट को लेकर कार्यदायी संस्थाओं से  आवेदन मांगे हैं। साथ ही वार्डों में निगम जमीनों की पड़ताल कर रहा है। कुछ  वार्ड ऐसे भी हैं, जहां नगर निगम की जमीन नहीं है। ऐसे में दो वार्डों का  कूड़ा एक जगह संकलित कर प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। अधिशासी अभियंता अमित  शर्मा ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर काम चल रहा है।  वार्डों में कंपोजिट प्लांट बनाए जाने हैं जिसके लिए संपत्ति विभाग के जरिए  जमीनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed