फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar pump will be provide farmer in subsidi

किसानों को सब्सिडी पर मिलेंगे सोलर पंप

Sat, 21 Nov 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Solar pump will be provide farmer in subsidi
झांसी। खेती की लागत कम करने के लिए किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। पीएम किसान कुसुम योजना के जरिए 5 एचपी क्षमता के यह पंप सब्सिडी पर किसानों को मिलेंगे। यहां प्रथम चरण में कुल 15 सोलर पंप दिए जाने हैं।
विज्ञापन

जिन इलाकों में सिंचाई की आवश्यकता अधिक है वहां किसानों को डीजल एवं बिजली पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। ऐसे में उपज की लागत बढ़ जाती है। फसल की लागत कम करने को केंद्र सरकार ने पीएम कुसुम योजना आरंभ की। इसके अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। किसान अपनी जमीन पर सौर ऊर्जा आधारित सोलर पंप स्थापित कर सकेंगे। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में बेचकर किसान कमाई भी कर सकते हैं। इन पंप के जरिए बिना डीजल एवं बिजली के भी खेतों में सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

बाजार में इसकी कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही। इसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार मिलकर दो लाख अनुदान देंगी जबकि किसानों को 94764 रुपये का अंशदान करना होगा। योजना में पंजीकृत होने के लिए उनको पहले बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक झांसी के लिए 15 सोलर पंप दिए जाने हैं। इसके लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है हालांकि अभी तक किसानों को पंप नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल के बढ़ते दाम से मिलेगी राहत
सोलर पंप के जरिए सिंचाई करने वाले किसानों को रोजाना बढ़ रहे डीजल एवं बिजली के बिल से राहत मिल सकेगी हालांकि जरूरत के मुताबिक सोलर पंप काफी कम संख्या में भेजे जा रहे हैं। गिने-चुने किसानों को ही इसका फायदा मिल पा रहा। नेडा में भी सोलर पंप के लिए सैकड़ों की संख्या में किसानों के आवेदन लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed