फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar plant inside diesel coruption

सोलर प्लांट की आड़ में चल रहा डीजल का खेल

Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Solar plant inside diesel coruption
झांसी। नगर निगम में सोलर प्लांट की आड़ में डीजल का खेल चल रहा है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निगम में लगाए गए सोलर प्लांट से बिजली का उपभोग नहीं किया जा रहा है। जबकि जनरेटर के लिए रोज 45 लीटर डीजल की पर्ची दी जा रही है। इसे लेकर पार्षद ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम में दो साल पहले बिजली बचत करने और खर्च कम करने के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सोलर प्लांट लगाया गया था। इससे बनने वाली बिजली का उपयोग निगम के कार्यालय में किया जाता। इसके बाद भी नगर निगम में बिजली कटौती पर जनरेटर का प्रयोग किया जा रहा है। डीजल के नाम पर रोज 45 लीटर की पर्ची दी जा रही है। वार्ड नंबर 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने इसे लेकर महापौर को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि निगम में लगे सोलर प्लांट की कोई उपयोगिता ही नहीं है। सोलर प्लांट होने के बाद भी रोज 45 लीटर डीजल खर्च किया जा रहा है। इससे नगर निगम को हर साल लाखों रुपये की चपत लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में भी लगा सोलर प्लांट अब तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed