फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   solar plant in primary school

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे प्राथमिक विद्यालय

Mon, 01 Jun 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
solar plant in primary school
solar plant in primary school
झांसी। महानगर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। महानगर के 14 विद्यालयों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत सौर ऊर्जा से रोशन किया जा रहा है। इन विद्यालयों में बिजली की बचत के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। अब तक सात विद्यालयों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में तमाम कार्य लॉकडाउन के चलते रुक गए थे। वहीं स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर लगातार शासन और उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम ने महानगर के 14 प्राथमिक विद्यालयों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का काम शुरू कर दिया है। विद्यालयों में तीन किलोवाट से लेकर चार किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोलर पैनल लगने के बाद विद्यालयों में बिजली की निर्भरता कम होगी। साथ ही इसमें उन विद्यालयों को चयनित किया गया है, जहां अब तक बिजली के कनेक्शन नहीं है। 68 लाख रुपये की लागत से सोलर पैनल लगाए जाने का काम चल रहा है। बताया जाता है कि सरकारी भवनों में भी जल्द ही सोलर पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------
इन विद्यालयों लग रहे सोलर पैनल
प्राथमिक विद्यालय आतिया तालाब, हसारी बालक, करारी, तालपुरा, हसारी गिर्द, मिशन कंपाउंड, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती कन्या जूहा स्कूल, आदर्श परिषद जूहा स्कूल, शरण सीपरी जूहा स्कूल, लक्ष्मीबाई कन्या जूहा स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जीआईसी में भी होगा काम
महानगर के जीआईसी और जीजीआईसी में भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यहां पर 15-15 किलोवाट के सोलर पैनल लगेंगे। इन विद्यालयों में जल्द ही काम शुरू कराने की तैयारी चल रही है।

---------
वर्जन
स्मार्ट सिटी के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने का काम चल रहा है। सात विद्यालयों में काम पूरा हो चुका है। जल्द ही स्मार्ट सिटी के तहत कई अन्य कार्य भी शुरू होंगे।
अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed