फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Solar highmast light shinning mahanagar

सोलर हाईमास्ट से रोशन होगा महानगर

Tue, 16 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Solar highmast light shinning mahanagar
झांसी। महानगर को रोशन करने और बिजली का बिल कम करने के लिए नगर निगम सोलर उत्पादों की ओर बढ़ रहा है। अब महानगर में सोलर हाईमास्ट लाइटें लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए मार्ग प्रकाश विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वहीं, लाइटों को लेकर सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर में प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम बिजली बिल के तौर पर हर साल करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान करता है। पिछले साल निगम ने महानगर में लगीं 24 हजार सोडियम लाइटों को एलईडी में बदल दिया था। इससे बिजली बिल में करीब 30 फीसदी की कमी आई। लगातार बिजली बिल का आंकड़ा कम करने के लिए नगर निगम सोलर उत्पादों के प्रयोग पर जोर दे रहा है। हाल ही में चौराहों पर सोलर लैंप लगवाई गईं। अब महानगर में नगर निगम सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाने की पहल कर रहा है। इसके लिए मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारी प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव को लेकर जल्द सर्वे कराया जाएगा। मार्ग प्रकाश विभाग के सहायक अभियंता एसके नायक का कहना है कि सोलर हाईमास्ट लाइटों से बिजली की खपत कम होगी। साथ ही तमाम जगहों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed