फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Software engineer's house was broken into and jewellery worth lakhs stolen

Jhansi News: साफ्टवेयर इंजीनियर के घर का ताला चटकाकर उड़ाए लाखों के जेवर

Fri, 10 Jul 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 10 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Software engineer's house was broken into and jewellery worth lakhs stolen
झांसी। पॉश कॉलोनी अशोक सनफ्रान कॉलोनी में रविवार को घुसे बदमाशों ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। बृहस्पतिवार को चोरी की सूचना मिलने पर वह लोग फ्लाइट से मकान मालिक को इस बारे में मालूम चला। उन्होंने पुसिल को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है हालांकि पहले से ही इन बदमाशों को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

अशोक सरफ्रान कॉलोनी के मकान नंबर एम-135 निवासी मंजू अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल ने बताया कि वह 25 फरवरी को बंगलुरू में रहने वाले अपने बेटे प्रसून के पास चली गईं थीं। घर में ताला बंद था। आसपास के लोग ही इसकी देखरेख करते थे। बृहस्पतिवार को घर के पिछले दरवाजे का ताला टूटा मिला। यह देखकर पड़ोसियों ने उनको सूचना दी। यह सुनकर वह अपने बेटे के साथ फ्लाइट से यहां पहुंची। यहां आकर उन्होंने देखा कि ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरों के ताले टूटे हुए हैं। सारा सामान नीचे बिखरा पड़ा था। आलमारी का लॉक भी तोड़ दिया गया। उनके पुत्र प्रसून ने बताया कि आलमारी में करीब दो किलो चांदी समेत लाखों रुपये के सोने के जेवर, अमेरिकी डॉलर, 17 पुराने सिक्के समेत अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। चोर यह पूरा सामान उठा ले गए हालांकि यह पूरी घटना बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी पहुंचकर छानबीन की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

000
कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों के होने की आशंका
जिस दिन मंजू के घर में चोरी हुई उसी दिन अशोक सनफ्रान कॉलोनी में कच्छा-बनियान गिरोह के पांच बदमाश भी आ घुसे थे हालांकि कॉलोनी अध्यक्ष ने उस दौरान बताया था कि गार्डों के बाहर आ जाने की वजह से पांचों बदमाश वहां से भाग गए। चोरी की कोई घटना कॉलोनी में नहीं हुई थी। अब मंजू के घर में रविवार को ही चोरी होने की बात सामने आने पर यह काम उसी गिरोह के बदमाशों के होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
विवेकानंद कॉलोनी में भी हुई चोरी
झांसी। नवाबाद के सिविल लाइंस के विवेकानंद कॉलोनी निवासी पवन कुमार गुप्ता के घर का भी चोरों ने ताला चटकाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब 60 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। उन्होेंने बताया कि घर में ताला बंद करके वह इंदौर में शादी समारोह में गया था। घर की देखभाल वहां काम करने वाली महिला को सौंपी थी। मंगलवार सुबह घर का ताला टूटा मिला। यह खबर मिलते ही बृहस्पतिवार को वह लोग शादी छोड़कर झांसी आ गए। कमरे का ताला तोड़कर चोर अंदर जा घुसे। अंदर चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा दिए। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस भी सूचना मिलने पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed