फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Software Engineer Wife Committed Suicide Expressed her pain in a two-page suicide note In Jhansi

UP: महिला ने उजागर किया साफ्टवेयर इंजीनियर पति का कच्चा चिठ्ठा, दो पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Sat, 11 May 2024 03:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 11 May 2024 03:00 PM IST
सार

झांसी में साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने सुसाइड नोट में पति का कच्चा चिठ्ठा उजागर किया। दो पन्ने के सुसाइड नोट में महिला ने अपना दर्द बयां किया। महिला ने पति के लगातार धोखा देने का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Software Engineer Wife Committed Suicide Expressed her pain in a two-page suicide note In Jhansi
दीपशिखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने खुदकुशी करने से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा। यह सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया। इस सुसाइड नोट में युवती ने अपने पति के बर्ताव और उसके दिए धोखे के बारे में लिखते हुए खुद के लिए न्याय की गुहार भी लगाई। पुलिस इस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना नवाबाद के शिवाजी नगर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर शिवम उर्फ लव वर्मा की पत्नी दीपशिखा (24) ने बुधवार को घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी थी। खुदकुशी करने से पूर्व दीपशिखा ने दो पन्नों का लंबा सुसाइड नोट लिखा। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिस अंदाज में वह लिखा गया, उससे मालूम चल रहा है कि सुसाइड से पहले ही उसने इसे लिखा। बेहद भावुक अंदाज ने उसने सुसाइड नोट में पति लव के साथ के रिश्तों के बारे में बताया। पहले पन्ने में उसने अपने लिए न्याय की गुहार लगाते हुए लिखा कि मुझे न्याय चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर सीबीआई जांच भी करवानी पड़े, तब वह भी करवाई जाए। दुखमयी दांपत्य जीवन के बारे में लिखा कि लव ने कदम-कदम पर धोखा दिया। मुझसे हमेशा झूठ बोला। मेरे साथ बेरहमी की। मेरे प्राइवेट पार्ट तक पर हमला किया लेकिन, मैंने हमेशा उसे माफ किया।

शादी के बाद मेरी नौकरी भी चली गई। हर बार वह झूठ बोलता रहा। उसने हमेशा मेरा इस्तेमाल किया। मुझे जिसका शक था, वह यकीन में बदल गया। जिंदगी में परेशानी और आंसू के सिवाय कुछ नहीं मिला। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस इस सुसाइड नोट का भी परीक्षण करा रही है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
झांसी के नवाबाद थाना इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 22 दिन पहले भी महिला ने जान देने के इरादे से जहर का सेवन कर लिया था, लेकिन तब उसे बचा लिया गया था। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का दहेज की खातिर उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। एरच थाना इलाके के ग्राम पठा निवासी महेंद्र कुमार गरौठा तहसील में तैनात हैं। 

 

उन्होंने बताया कि 11 जून 2022 को बेटी दीपशिखा (24) की शादी उरई के पटेल नगर निवासी दिल्ली में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शिवम उर्फ लव वर्मा के साथ धूमधाम से की थी। लेकिन, शादी के बाद ही ससुराली दहेज की खातिर बेटी का उत्पीड़न करने लगे थे। वे अक्तूबर 2023 में मारपीट कर बेटी को मायके छोड़ गए थे। तब एरच थाने में पति समेत अन्य ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। 

 

इसके कुछ दिन बाद ही पति ने राजीनामा कर लिया। महेंद्र कुमार ने बताया कि वह शिवाजी नगर में किराए के घर में रहते हैं। समझौते के बाद बेटी दीपशिखा और दामाद उन्हीं के साथ रहने लगे थे। बाद में दोनों सीपरी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। इसके बाद वे एक शादी में शामिल होने के लिए उरई गए थे। 

 

वहां पति दीपशिखा को उसकी मौसी के घर पर छोड़कर भाग आया था। 17 अप्रैल को बेटी झांसी आई तो मकान मालिक ने कमरे की चाबी नहीं दी। इससे दुखी होकर उसने सखी के हनुमान मंदिर के पास जहर खा लिया था। तब उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के बाद बेटी ठीक हो गई और उसे घर पर ले गए थे।

 

पिता ने बताया कि वह ड्यूटी पर गया था। घर में दीपशिखा, छोटा भाई अनुभवी और बहन महिमा थी। शाम के समय महिमा छत पर चली गई। जबकि अनुभवी कमरे में सो रहा था। इसी दरम्यान दीपशिखा ने पहले जहर खाया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

 

जब अनुभवी जगा तो बहन फंदे पर लटकी थी। पिता ने बताया कि दीपशिखा बीएससी तक पढ़ी थी। बेटी ने ससुराल वालों से परेशान होकर जान दी है। विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज का कहना है कि दीपशिखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed