{"_id":"5d814a088ebc3e01656e850e","slug":"sociel-work-education-do-chance-man-nature-devolopement-jhansi-news-jhs1483060141","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तित्व विकास के अवसर देती समाज कार्य की शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तित्व विकास के अवसर देती समाज कार्य की शिक्षा
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए अभिविन्यास कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. आरबीएस वर्मा ने कहा कि समाज कार्य की शिक्षा विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के अवसर देती है। समाज कार्य व्यक्ति, समूह और समाज की नब्ज टटोलते हुए सामाजिक सच्चाइयों को सामने लाता है और उनके समाधान के प्रयास करता है।
समाज कार्य विभाग में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के बाद समाज कार्य शिक्षा का महत्व और बढ़ा है। ज्यों-ज्यों वैश्वीकरण की प्रक्रिया तेज होगी, त्यों-त्यों समाज में सामाजिक समस्याएं बढ़ती जाएंगी। आज समाज कार्य सामाजिक परिवर्तन, सामाजिक न्याय, मानवाधिकारों के संरक्षण, परंपरागत ज्ञान को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक बिखराव को भी रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
बीयू कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कहा कि विषय में दक्षता के बिना उपाधि मूल्यहीन है। विद्यार्थियों को अपने अध्ययनकाल में यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्होंने क्या अतिरिक्त सीखा, जिसके माध्यम से वे समाज में बदलाव ला सकते हैं। समाज कार्य जैसे विषय के विद्यार्थियों को सिद्धांत एवं व्यवहार में समायोजन कर व्यक्तियों को अधिकतम संतुष्टि मिले इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि आज के समाज में मानव का मानव और प्रकृति से रिश्ता खत्म हो रहा है, जिसके कारण अनेकों विवादों का जन्म हो रहा है। विवादों के निपटारे के लिए समुदाय को जाग्रत करना होगा, क्योंकि कानून दंड दे सकता है, अपराधी को सुधार नहीं सकता। विशिष्ट अतिथि भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के कल्याण अधिकारी डॉ. आफताब आलम ने कहा कि समाज कार्य हमें अपने कार्यों को अनुशासित तरीके से जनकल्याण की भावना के साथ करने की प्रेरणा देता है। सामाजिक विकास में मानव संसाधन प्रबंध का महत्वपूर्ण स्थान है।
कार्यक्रम के विविध सत्रों को मार्गश्री ट्रस्ट के निदेशक ध्रुव सिंह यादव, चाइल्ड लाइन की परामर्शदाता संध्या सिंह, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ. मो. नईम ने किया। इस दौरान प्रो. सीबी सिंह, डॉ. यतींद्र मिश्रा, डॉ. नेहा मिश्रा, डॉ. अनूप कुमार, गुंजा चतुर्वेदी, अमरदीप बमौनिया, दीपाली, पवन कुमार, मीरा यादव, अखिलेश कुमार, माधवी, प्रतिभा, रोहित प्रजापति, मुकेश कुमार बौद्ध व अंकित साहू मौजूद रहे।