फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   social media

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने वाली 200 फेसबुक आईडी पुलिस रडार पर

Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
social media
social media
झांसी। इस समय सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर भी खूब अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। कई बड़े नेता, अधिकारी, डाक्टर और कारोबारियों को कोराना वायरस से संक्रमित बताया जा रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को खुद के सेहदमंद होने की सफाई तक देनी पड़ रही है। इस तरह की 200 फेसबुक आईडी पुलिस के आईटी सेल की निगाह में चढ़ गईं हैं। इनकी पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों के मैसेज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से पोस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार रात तो हद तब हो गई, जब कपूर नर्सिंगहोम की डॉक्टर नीरजा कपूर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट के मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट होने लगे। डाक्टर, नेता, कारोबारी, छात्र नेता, शिक्षक नेता, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी बीमार बताकर उनके स्वस्थ होने की कामना तक की जा रही है। एक बड़े नेता के घर पर तो उनके करीबी हाल जानने तक पहुंच गए थे। कई लोग सोशल मीडिया पर सफाई तक दे रहे हैं। इन अफवाहों को लेकर पुलिस तक शिकायतें पहुंचने लगी हैं। पुलिस के आईटी सेल के पास इस समय झांसी और ललितपुर को मिलाकर करीब 200 फेसबुक आईडी ऐसी पहचान में आई हैं जिनसे अफवाह फैलाई गई है। ललितपुर में तो एक बैंक मैनेजर को कोराना होने की अफवाह सारा दिन उड़ती रही। बैंक मैनेजर ने मुकदमा दर्ज करा दिया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भरे पड़े हैं व्हाट्एस ग्रुप
जिले में सैकड़ों की तादाद में ग्रुप चल रहे हैं। इन ग्रुपों पर जमकर अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है। सैकड़ों मैसेज बाहरी शहरों से आकर जमकर फॉरवर्ड हो रहे हैं। जो लोगों के बीच दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। कभी किसी की मौत तो कभी किसी को कोरोना से बीमार होकर भर्ती होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समय फर्जी अफवाह फैलाने का नहीं है। फर्जी मेसेजों से लोगों में दहशत पैदा हो जाती है, इसीलिए ऐसे मेसेज फॉरवर्ड न करें। फर्जी मेसेज फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है, इसके बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। अफवाहों को देखते हुए साइबर सेल व सोशल मीडिया को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
राहुल मिठास, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed