{"_id":"5f62618b8ebc3eea0174a320","slug":"social-distancing-is-not-following-in-train-reporters-news-jhs1764375184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेसिंग का पालन
विज्ञापन
ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
झांसी। जिन ट्रेनों में टिकटों की अधिक मांग है उन गाड़ियों के जनरल व स्लीपर कोचों में यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। रेल प्रशासन ने पहले कहा था कि बीच की सीट पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। उसे खाली रखा जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।
बुधवार को दोपहर 2.40 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आई 02630 निजामुद्दीन यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सभी कोच यात्रियों से भरे थे। जनरल व स्लीपर कोचों में यात्री लोअर बर्थ पर तीन और चार की संख्या में सटकर बैठे थे। लग ही नहीं रहा था कि कोरोना महामारी को लेकर कोई सावधानी बरत रहा हो। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। उमस भरी गर्मी के कारण यात्री मास्क तक नहीं लगाए थे।
दरअसल, झांसी में इस समय प्रतिदिन अप और डाउन की 50 ट्रेनें गुजरने लगीं हैं। इनमें आधी से अधिक ट्रेनों में वेटिंग तक कंफर्म नहीं हो पा रही है। कंफर्म टिकट के साथ उसी टिकट पर मौजूद वेटिंग लिस्ट के यात्री भी चुपचाप ट्रेन में सवार हो जा रहे हैं। इससे कोचों में भीड़ दिख रही है। ट्रेन में चलने वाला चेकिंग स्टाफ भी एसी को छोड़ बाकी कोचों में जांच करने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहा है। यही कारण है कि कई ट्रेनों में अभी तक वेटिंग लिस्ट व बेटिकट यात्री पकड़े जा चुके हैं।