{"_id":"5eab01ac8ebc3e909061469b","slug":"social-distancing-failed-during-police-felicitation199","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः सम्मान समारोह में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः सम्मान समारोह में उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
Fri, 01 May 2020 02:30 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने वाले ही बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को भूल बैठे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सम्मान करने वाले व्यापारी और पुलिसकर्मी खुद को बचाते नजर आए।
विज्ञापन
दरअसल, बृहस्पतिवार को बबीना के व्यापारियों और एक संस्था के सदस्यों ने बबीना पुलिसकर्मियों का कोरोना योद्घा के तौर पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। पुलिसकर्मी और लोग आसपास खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्ज्यिां उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
कपड़ा मार्केट की तंग गली में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के हुजूम के बीच थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना भूल गए। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारी खुद को बचाते और कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कहते दिखे।
विज्ञापन
मामले में थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह ने बताया कि वे रोजाना की तरह गश्त पर गए थे। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। भीड़ इकट्टी होने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए थे।