{"_id":"570563e94f1c1bed6fc8127f","slug":"so-people-met-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताकि लोगों को मिले योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताकि लोगों को मिले योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
up goverment, jhansi news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी आदि को ग्राम सभाओं व निकायों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ जरूरत मंदों को मिल सके।
मुख्य सचिव ने भेजे पत्र में बताया कि प्रदेश सरकार सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाएं चला रही है। प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, नौजवानों एवं महिलाओं, अल्पसंख्यकों व मजदूरों समेत सभी वर्गों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए कदम उठाए हैं। इन योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए उनका प्रभावी अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया जाना है।
मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने एवं अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपे जाने के निर्देश दिए हैं।