फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   snatching cash and jewelery from the headmistress

टप्पेबाजी कर प्रधानाध्यापिका से नकदी व जेवरात छीने

Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
snatching cash and jewelery from the headmistress
झांसी। बबीना थाना इलाके में बुधवार को बेसिक स्कूल की एक प्रधानाध्यापिका टप्पेबाजी की शिकार हो गई। बाइक सवार दो बदमाश उससे आभूषण और नकदी छीनकर भाग गए। बदमाशों ने सरे राह दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी करगुवां जी निवासी सेना के रिटायर्ड नायब सूबेदार राकेश कुमार सिंह की पत्नी ऊषा राजपूत बबीना ब्लॉक के टूका किल्चवारा स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार की दोपहर तकरीबन साढ़े तीन बजे विद्यालय के काम से बबीना स्थित पंजाब नेशनल बैंक गईं हुईं थीं। बैंक से बाहर आने पर उनके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। युवकों ने कहा कि इन दिनों बबीना में आपराधिक घटनाएं बहुत हो रही हैं, लिहाजा वे अपने आभूषण पर्स में रख लें। युवकों की बातों में आकर प्रधानाध्यापिका ने सोने की चार चूड़ियां व जंजीर उतारकर अपने बैग में रख लीं। बैग में पहले से दस हजार रुपये नकद भी रखे हुए थे। जैसे ही उन्होंने अपने जेवर बैग में रखे, बाइक सवार झपट्टा मारकर बैग छीनकर भाग गए। घटना से प्रधानाध्यापिका इतनी घबराई हुई थी कि कुछ देर तक उसके गले से आवाज भी नहीं निकली। बाद में सामान्य होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। हालांकि, अब तक बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed