फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smoke billowed from the coach of Panvel Express... Panicked passengers stopped the train by pulling the chain, left their luggage and ran into the forest.

Jhansi News: पनवेल एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं... घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, सामान छोड़ जंगल में भागे

Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Smoke billowed from the coach of Panvel Express... Panicked passengers stopped the train by pulling the chain, left their luggage and ran into the forest.
- पुखरायां स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने के डर से यात्रियों में मच गई भगदड़
विज्ञापन

- गर्मी के चलते पहियों और ब्रेक पैड के घर्षण से उठा था धुआं, रेलवे कर्मियों ने किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस के एस-2 कोच से शनिवार को झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पुखरायां स्टेशन के पास पहियों और ब्रेक पैड में घर्षण के चलते अचानक धुआं उठा। देखते ही देखते धुआं कोच में भरने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने के डर से यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और उतरकर जंगल में भागने लगे। इस दाैरान कई यात्रियों ने अपना सामान भी ट्रेन में ही छोड़ दिया। यहां रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिली तो ट्रेन को उरई लाकर जांच की गई। इस दौरान गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस आधा घंटा खड़ी रही।
शनिवार को गोरखपुर से चली पनवेल एक्सप्रेस कानपुर से निकलकर दोपहर लगभग दो बजे पुखरायां स्टेशन के दलेलनगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची। इसी बीच ट्रेन के स्लीपर कोच एस-2 से धुएं का गुबार उठने लगा। जब यात्रियों की नजर धुएं पर पड़ी तो कोच में हड़कंप मच गया। धुआं कोच में भी भरने लगा। घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद आग लगने के डर से यात्री सामान छोड़कर जंगल में भागने लगे। देखते ही देखते आधी ट्रेन खाली हो गई।
विज्ञापन

ऑनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से उठ रहे धुएं को शांत किया और झांसी कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए मामले से अवगत कराया। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से उरई लाया गया और यहां ट्रेन की जांच की गई। जहां पता चला कि कोच के पहिये और ब्रेक पैड में घर्षण के चलते हॉट एक्सल की समस्या हुई। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हॉट एक्सल के चलते धुआं उठा था। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed