फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart City receives Outstanding Public Private Partnership Award

Jhansi News: स्मार्ट सिटी को उत्कृष्ट सार्वजनिक निजी भागीदारी पुरस्कार मिला

Sat, 22 Mar 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Smart City receives Outstanding Public Private Partnership Award

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 10वीं स्मार्ट सिटीज इंडिया 2025 और 32वीं कन्वर्जेंस इंडिया, 2025 एक्सपो में झांसी स्मार्ट सिटी को उत्कृष्ट सार्वजनिक निजी भागीदारी पुरस्कार मिला है। स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल और पैथोलॉजी सेंटर के लिए झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड को मिला उत्कृष्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी पुरस्कार एसीईओ मो. कमर ने प्राप्त किया। 11 मार्च को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल का लोकार्पण किया था।



आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय और भारत व्यापार संवर्धन संगठन के संयुक्त तत्वावधान में एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम सीमा में स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को स्मार्ट सिटीज इंडिया पुरस्कार भी आयोजित किए गए। इसमें विभिन्न श्रेणियों में स्मार्ट सिटीज द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्मार्ट सिटीज के पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


ये भी जानें



98.47 करोड़ की लागत से बने 200 बेड के अस्पताल में अलग से 50 बेड का आईसीयू है। यहां पर ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, डेंटल क्लीनिक, कार्डियक क्लीनिक, कैंसर, रेडियोलॉजी एवं गायनी क्लीनिक, आई, ईएनटी क्लीनिक, डायलिसिस रूम, फिजियोथेरेपी, ओपीडी व इमरजेंसी कक्ष आदि सुविधाओं के साथ 200 से अधिक प्रकार की जांचें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना की दर पर की जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर बने पैथोलॉजी सेंटर और अस्पताल का 25 सालों तक संचालन और रखरखाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed