फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city: nayi companyion ke liye hogi nayi gadiyon ki kharid

स्मार्ट सिटी : नई कंपनी के लिए होगी नई गाड़ियों की खरीद

Sun, 11 Apr 2021 07:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
smart city: nayi companyion ke liye hogi nayi gadiyon ki kharid
झांसी। महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए स्मार्ट सिटी के तहत चल रही टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नई कंपनी को कूड़ा कलेक्शन के लिए नई गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए 40 छोटे वाहनों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वही,ं वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रविवार से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही पांच कंपनियों में से चार कंपनियों ने 31 मार्च से काम बंद कर दिया। इसके चलते महानगर में कूड़ा उठान बंद हो गया। इधर, कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ शहर में हर तरफ लगते कूड़े के ढेरों से लोगों को बीमारियों का डर सताने लगा है। इसे लेकर कूड़ा कलेक्शन की चल रही प्रक्रिया को तेज कर दिया है। हाल ही में वित्तीय बिल में एजी एनवायरो कंपनी का प्रदर्शन अच्छा होने के चलते रिजर्व कर दिया गया। कुछ अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। कंपनी को स्मार्ट सिटी के तहत कूड़ा संकलन के लिए नए वाहन मुहैया कराए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने निदेशालय से संपर्क कर वाहनों की संख्या तय कर ली है। इसके लिए पहले चरण में 40 वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 25 वाहनों और नए कर्मचारियों को लगाया गया है। रविवार को महानगर के नगरा, पुलिया नंबर नौ, मेडिकल कॉलेज समेत तमाम क्षेत्रों में कूड़ा कलेक्शन किया गया। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन का टेंडर अंतिम दौर में है। वाहनों की खरीद प्रक्रिया चल रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed