फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city mission

झांसी में डाली जाएगी सीवर लाइन

Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना मिशन के लिए वरदान बने अमृत के तहत शीघ्र ही महानगर की सीवरेज समस्या का समाधान हो जाएगा। पूरे शहर में सीवर लाइन डालने के लिए शासन ने नगर निगम को प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रोजेक्ट बनने के बाद उसे स्वीकृति मिलते ही सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


महानगर को गंदगी मुक्त बनाने एवं हर घर से निकलने वाली गंदगी को व्यवस्थित करने के लिए सीवर लाइन डालने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी, लेकिन आज तक इसके लिए कागज पर भी एक लाइन नहीं खींची गई थी। स्मार्ट सिटी योजना में महानगर का चयन होने के बाद शहर की मूलभूत विकास की तमाम योजनाओं के सपनों को साकार रूप दिलाने की कोशिशें शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


शासन ने नगर निगम को पत्र भेज कर अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत महानगर में सीवर लाइन डालने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को पत्र मिलते ही नहीं नगर निगम इसके लिए जुट गया है। नगर आयुक्त ने नगर निगम के पब्लिक हेल्थ इंजीनियर एवं पर्यावरणविद अनूप सूद को प्रोजेक्ट बनाने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने के अंदर यह प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजना है। नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रोजेक्ट का शासन के विशेषज्ञ अध्ययन करेंगे। प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसे विशेषज्ञों द्वारा दूर कर दिया जाएगा, इसके बाद राशि अवमुक्त कर कार्य के लिए टेंडर निकाले जाएंगे।


कोट-
अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के तहत महानगर में सीवर लाइन डालने का प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। सीवर लाइन डलने से शहर की गंदगी की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
- रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed