फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart City : Jhansi fourth

स्मार्ट सिटी: झांसी चौथे पायदान पर

Mon, 20 Jun 2016 01:21 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Smart City : Jhansi fourth
स्मार्ट सिटी: झांसी चौथे पायदान पर - फोटो : demo
झांसी। स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में एक बार फिर झांसी महानगर अपनी खामियों के चलते पिछड़ता नजर आ रहा है। सारी मशीनरी जुटी है, फिर भी वर्तमान परिस्थितियों में झांसी महानगर चौथे पायदान पर ही पहुंच सका है। पहले पर अलीगढ़, दूसरे नंबर पर सहारनपुर और तीसरे स्थान पर गाजियाबाद अपनी बढ़त बनाए हैं। चंद दिन रह गए हैं भारत सरकार के समक्ष प्रेजेंटेशन करने में और झांसी की तैयारियों को अभी तक पर नहीं लग रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में हुई वोटिंग के कारण झांसी को पिछड़ना पड़ा था। इसके चलते महानगर स्मार्ट सिटी बनने से चूक गया था। स्मार्ट सिटी के द्वितीय चरण में कंसलटेंट कंपनी क्रिसिल को हायर किया गया और विभिन्न प्रोजेक्ट बनाने का काम सौंपा गया। साथ ही विभिन्न संगठनों जैसे, व्यापार मंडल, एनजीओ, स्कूलों, होटल संचालकों, सरकारी व गैर सरकारी संगठनाें और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की गईं। स्वयं नगर आयुक्त अरुण प्रकाश व महापौर किरण राजू बुकसेलर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों को मिशन स्मार्ट सिटी से जोड़ने के लिए लगातार विभिन्न संगठनों द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों को वोटिंग व सुझाव देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बता दें कि 30 जून को भारत सरकार के समक्ष नगर निगम अधिकारियों को प्रेजेंटेशन देना है।
विज्ञापन

झांसी में अभी तक (रविवार 19 जून तक) इंटरनेट साइट पर 24217 वोट डाले गए हैं। 34302 कमेंट हुए हैं। फेसबुक पर भी 4720 लोगों ने लाइक व कमेंट किया है। इसके अलावा लोगों से सुझाव के लिए अभी तक 80,000 फार्म भरवाए गए हैं, इनमें 60218 फार्म की फीडिंग हो चुकी है। वोटिंग लगातार जारी है और स्मार्ट सिटी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली बार इसलिए पिछड़ा था झांसी
-----------------------------------
- कंसलटेंट कंपनी ने डॉक्यूमेंटेशन पूरा नहीं किया था।
- सभी विभागों का एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) नहीं लिया गया था।
- विभिन्न संगठनों से राय, मशविरा न लेना भी महंगा पड़ा।
- स्थानीय प्रशासनिक अमले को नहीं था अनुभव।
- संगठनों ने भी नहीं दिया खुद-ब-खुद साथ।

इस बार किए जा रहे यह प्रयास
- अपने स्तर से जुटी कंसलटेंट कंपनी क्रिसिल।
- सभी सरकारी विभागों से लिया जा रहा है एमओयू।
- सभी व्यापारी संगठनों व अन्य संगठनों से लिया जा रहा सहयोग।
- इस बार विभिन्न संगठन कर रहे बढ़-चढ़कर सहयोग।

‘ नगर निगम द्वारा इस बार कोई गलती नहीं की जाएगी। कंसलटेंट कंपनी सभी डॉक्युमेंट पूरे कर रही है और प्रोजेक्ट भी तैयार कर लिए गए हैं। सभी सरकारी विभागों से एमओयू लिया जा रहा है। ताकि हमारी झांसी इस बार स्मार्ट सिटी बन सके।’

- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी

स्मार्ट सिटी को दिए 295 ने सुझाव
झांसी। नगरा हाट के मैदान में समर्पित सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्मार्ट सिटी वोटिंग शिविर लगाया गया। इसमें 295 लोगों ने अपने सुझाव दिए। शिविर का शुभारंभ महापौर किरण राजू बुकसेलर ने किया। कार्यक्रम में लोकेश सिंह सेंगर, कमला सेंगर, जसवंत सिंहानिया, चंदा गौतम, तरूण सक्सेना, डॉ. एसएस सेंगर, मधु भूटानी आदि उपस्थित रहीं। संचालन नरेश आनंद ने एवं आभार संजय शर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed