फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   smart city

सबसे पहले ‘स्मार्ट’ होंगे ‘अंतिम मुकाम’

Mon, 19 Oct 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना मिशन के तहत काम शुरू होने से पहले मनुष्य के अंतिम मुकाम यानी श्मशान और कब्रिस्तान स्मार्ट हो जाएंगे। शहर के सभी कब्रिस्तानों और श्मशान घाटों के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर नगर निगम करीब छह करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। शहर में दो विद्युत शवदाह भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम श्मशान घाटों पर 462.341 लाख रुपये व कब्रिस्तानों पर 116.705 लाख रुपये खर्च कर रहा है। वार्ड संख्या एक हंसारी में श्मशान घाट में शेड, बाउंड्रीवाल, नाली एवं एपेक्स आदि कार्य 28.217 लाख रुपये की लागत से कराए गए, कार्य लगभग पूरा हो गया है। वार्ड चार भट्टागांव में श्मशान घाट के कार्यों पर 29 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, यहां कार्य चल रहा है। वार्ड संख्या दस मैरी में 8.195 लाख से होने वाले कार्यों का टेंडर हो चुका है। वार्ड 13 गढ़िया गांव में कलारी के पास स्थित श्मशान घाट पर 24.396 लाख की लागत से कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


गढ़िया गांव में ही चिरईदौर मंदिर के पास 7.890 लाख रुपये से होने वाले कार्य का टेंडर हो चुका है। वार्ड 15 राजगढ़ में 39.854 लाख की लागत से काम पूरा हो चुका है। वार्ड 17 में 47.884 की लागत से काम चल रहा है। वार्ड 22 में 27.173 लाख की लागत से हुआ कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 23 में 11 लाख रुपये की लागत से काम चल रहा है। वार्ड 26 में 21.050 की लागत से काम चल रहा है। वार्ड 39 में 16.64 की लागत से होने वाले कार्य का टेंडर हो चुका है।
वार्ड 37 में 52.72 की लागत से हो रहे विद्युत शवदाह से संबंधित सिविल कार्य पर 52.72 लाख रुपये से कार्य हो रहा है, जो अंतिम चरण में है, वहीं वार्ड 37 बाहर उन्नाव गेट में विद्युत शवदाह गृह बनाने का कार्य 135.777 लाख रुपये की लागत से चल रहा है।

वार्ड संख्या चार भट्टागांव में कब्रिस्तान में विकास कार्य कराने के लिए 4.062 लाख रुपये के टेंडर निकाले गए हैं। वार्ड 10 में 24.374 लाख की लागत से होने वाले कार्य के टेंडर निकाले गए। वार्ड 15 में 14.56 लाख की लागत से होने वाले कार्य पास हो गए हैं, शीघ्र ही इनके टेंडर निकाले जाएंगे।

वार्ड 27 में 4.497 लाख से होने वाले कार्य का टेंडर हो चुका है। वार्ड 37 में 23 लाख की लागत से होने वाले कार्य अंतिम दौर में हैं। वहीं वार्ड 42 में स्थित जीवनशाह कब्रिस्तान में 11.30 लाख से होने वाले कार्यों का टेंडर हो चुका है। वार्ड 44 में 16.900, वार्ड 44 में 6.73 व वार्ड 44 में 11.282 लाख की लागत से होेने वाले कार्य अंतिम दौर में हैं।



श्मशान घाट और कब्रिस्तानों का सौंदर्यीकरण उतना ही जरूरी है, जितना शहर के अन्य हिस्सों का विकास। स्मार्ट सिटी योजना के काम शुरू होने से पहले शहर के सभी श्मशान घाट और कब्रिस्तानों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- किरन राजू बुकसेलर, महापौर, नगर निगम झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed