फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Smart City a place in the municipal and public

स्मार्ट सिटी में जगह बनाने को नगर निगम फिर जनता के बीच

Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Smart City a place in the municipal and public
smart city, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के दूसरे चरण में जगह बनाने को नगर निगम ने कैंपेनिंग शुरू कर दी है। इसके लिए बुधवार को इलाइट चौराहे पर शिविर लगाया गया, जिसमें 600 लोगों ने अपने सुझाव दिए। यह सभी ऑनलाइन किए जाएंगे। जबकि, शिविर अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन


झांसी को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने को योजना के पहले चरण में झांसी महानगर के लोगों ने भारी उत्साह दिखाया था। उसी का नतीजा था कि जनता की वोटिंग के मामले में झांसी देश के कई बड़े महानगरों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हो गया था। इसमें पहले स्थान पर कानपुर व दूसरे पर इलाहाबाद महानगर रहे थे। लेकिन, स्मार्ट सिटी मिशन योजना में शामिल पुनर्निर्माण के प्रोेजेक्ट में झांसी पिछड़ गया था।
विज्ञापन


शहर के किसी भी क्षेत्र के पुनर्निर्माण की योजना न बनने की वजह से पहले चरण में जगह बनाने में झांसी कामयाब नहीं हो सका था। लेकिन, अब दूसरे चरण में शामिल होने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में शहर के लोगों से स्मार्ट सिटी के स्वरूप, खूबियां, जन सुविधाएं आदि बिंदुओं पर सुझाव मांगे गए हैं। इसके लिए बुधवार को इलाइट चौराहे पर शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें पहले दिन 600 सुझाव हासिल हुए। इस दौरान लोगों को स्मार्ट सिटी की ऑनलाइन वोटिंग की प्रक्रिया भी समझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ करते हुए महापौर किरण राजू बुक सेलर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव देने की अपील की। शिविर में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा कि कैंप आने वाले दिनों में जारी रहेगा।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, व्यापारी नेता राजू बुकसेलर, डॉ. राकेश बाबू गौतम, टी वी करमरकर, रविचंद्र निरंजन, हरगोविंद प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, अनिल आजाद, राकेश साहू, प्रमेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी में मिलेंगी यह सुविधाएं
- निर्बाध पेयजल व बिजली की होगी आपूर्ति
- अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार
- यातायात के सुगम होंगे साधन, चलेंगी सिटी बसें
- चौड़ी सड़कें सौर ऊर्जा से होंगी रोशन
- सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेंगे सभी प्रमुख स्थान, चौराहे व सड़कें
- अंडरग्राउंड होंगी नालियां, डलेगी सीवर लाइन
- रोजगार के बढ़ेंगे अवसर, व्यापार के लिए बनेगा हब
- अंडरग्राउंड पार्किंग वाला स्मार्ट बस स्टैंड बनेगा
- अधिक लोड वाली सड़कों पर बनेंगे ओवरब्रिज
- शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था होगी दुरुस्त
- नई कॉलोनियों का होगा विकास, मिटेंगे स्लम एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed