{"_id":"61fc264a787bb31a07639be6","slug":"slippers-and-mobile-charger-are-also-election-marks-jhansi-news-jhs2142972186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल और मोबाइल चार्जर भी हैं चुनाव चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पल और मोबाइल चार्जर भी हैं चुनाव चिह्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए चप्पल और मोबाइल चार्जर समेत 197 चुनाव चिह्नों की सूची जारी की है। इनका आवंटन पंजीकृत दल व निर्दलीय प्रत्याशियों को किया जाएगा। शुक्रवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा, इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
राष्ट्रीय व प्रादेशिक राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न तय होते हैं। जबकि, पंजीकृत दल व निर्दलियों को अलग से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की ओर से 197 मुक्त प्रतीकों की सूची जारी की है। इस सूची में चप्पल, मोबाइल चार्जर, बिस्किट, ब्रेड, सीसीटीवी कैमरा, शतरंज, खाट, नेल कटर, किचिन सिंक, टाई, पेंट, पानी गरम करने की रॉड, भिंडी, तरबूज, अखरोट, आइसक्रीम, खाने से भरी थाली, टैंट, हांडी, ट्रक, टायर, हाथ रेहडी, कूड़ादान, दीवार की खूंटी तक शामिल हैं।
शुक्रवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। विदित हो कि जिले की चारों विधानसभाओं से 45 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
एक और नामांकन निरस्त
झांसी। बबीना विधानसभा से अठौंदना निवासी महेंद्र सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था। जांच के दौरान उनकी आयु की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इसके लिए उन्हें बृहस्पतिवार का मौका दिया गया था। लेकिन, वे आयु के संबंध में कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। विदित हो कि बबीना विधानसभा से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से तीन खारिज हो गए है। अब 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।